पढ़िए, पहली बार विधायक बन मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
गर्वित शर्मा
हाल ही में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई है। तीनों ही राज्यों में मुख्यमंत्रियों की नियुक्तियों ने सबको चौकाया है। राजस्थान में भाजपा ने भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना। भजनलाल शर्मा पहली बार जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे।
शर्मा का जन्म भरतपुर के नदबई में किशन स्वरूप शर्मा और गोमती देवी के घर हुआ था। बात की जाए यदि इनकी शिक्षा की तो इन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए किया है।
12 दिसंबर, 2023 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया हैं। इसी के साथ पार्टी द्वारा दो उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी चुना गया हैं। भजन लाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत स्कूल के दिनों से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से की थी। बाद में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हो गए और 27 साल की उम्र में अपने पैतृक गांव के सरपंच बन गए।
शर्मा ने 2003 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान सामाजिक न्याय मंच (आरएसएनएम) के टिकट पर भरतपुर के नदबई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और पांचवें स्थान पर रहे, उन्हें लगभग 5,900 वोट मिले और 6.28% वोट शेयर के साथ उनकी जमानत जब्त हो गई।
2023 में, भजन लाल शर्मा ने सांगानेर निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ा। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज के के खिलाफ मुकाबला करते हुए, उन्होंने 48801 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इसके बाद भाजपा ने उन्हें अपने विधायक दल का नेता चुना …
अधिक जानकारी के लिए हमारी सोशल मीडिया हैंडल्स देखें :-
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

