दिया कुमारी राजस्थान की उपमुख्यमंत्री है वह सबसे ज्यादा वोटो से जीतने वाली विधायक है 

शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर सुबह 11.15 बजे अल्बर्ट हॉल में आयोजित हुआ।

गर्वित शर्मा 

जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी स्वर्गीय ब्रिगेडियर भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की बेटी हैं।

दिया कुमारी राजस्थान की उपमुख्यमंत्री है वह सबसे ज्यादा वोटो से जीतने वाली विधायक है शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर सुबह 11.15 बजे अल्बर्ट हॉल में आयोजित हुआ जिसमें दिया कुमारी ने राजस्थान की उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

दीया कुमारी जयपुर रियासत के अंतिम शासक मान सिंह द्वितीय की पोती हैं। उन्होंने 10 साल पहले राजनीति में कदम रखा और साल 2013 में सवाई माधोपुर से विधायक चुनी गईं। दीया ने साल 2019 में राजसमंद से लोकसभा का चुनाव भी जीता था।

52 वर्षीय दीया कुमारी उन 18 सांसदों में शामिल थीं जिन्हें भाजपा ने राजस्थान चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीनने के लिए मैदान में उतारा था। दीया कुमारी ने 2023 के राज्य चुनाव में जयपुर की विद्याधर नगर सीट से 71,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की।

दीया कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल और  नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से हुई। हालांकि, दीया बाद में  सजावटी कला में स्नातक की पढ़ाई करने के लिए लंदन चली गई जहां पर उन्होंने चेल्सी स्कूल ऑफ आर्ट्स से इसकी पढ़ाई पूरी की। अपने माता-पिता की इकलौती संतान होने के कारण वह अपनी दादी राजमाता गायत्री देवी की देखरेख में पली बढ़ी।

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *