पढ़िए, कौन है कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा

चिकित्सक से कैसे बने मंत्री …

गर्वित शर्मा

जयपुर : हाल ही में संपन्न हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में बड़े ही इंतजार के बाद हमें मुख्यमंत्री देखने को मिला। इसी तरह से भजनलाल सरकार की कैबिनेट का गठन हुआ । डॉ. किरोड़ीलाल मीणा जो कि सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आते हैं, उन्हें भी कैबिनेट में जगह मिली। 28 दिसंबर जयपुर के राजभवन में आयोजित कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. मीणा ने शपथ ली।

डॉ. मीणा को पूर्वी राजस्थान का दमदार नेता माना जाता हैं। उनकी छवि एक किसान नेता की है। किरोड़ी लाल मीणा को सब “बाबा” के नाम से भी जानते है।।

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का जन्म राजस्थान के महवा (दौसा) तहसील मे खोररा मुल्ला में 1951 हुआ था। वे डॉक्टर की पढाई करने के बाद राजनीति में शामिल हो गए। इनकी पत्नी गोलमा देवी एक घरेलू महिला थी, पर बाद में राजनिति में आई और पहली बार में विधायक बनकर अशोक गहलोत सरकार में मंत्री बनीं।

किरोड़ी लाल मीणा बीजेपी से जुड़कर कई बार विधायक, मंत्री बने। बाद में इससे अलग होकर पी. ए. संगमा की पार्टी राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा ) में शामिल हो गए लेक़िन राजनैतिक सफलता नहीं मिली। एक बार दौसा से निर्दलीय सांसद भी चुने गए। इसके अलावा डॉ. मीणा भाजपा से लोकसभा सांसद, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। मीणा उन विधायकों में से है जिन्हे भाजपा ने संसद से विधानसभा चुनाव का टिकट देकर मैदान में उतारा था। अब राजस्थान सरकार के सभी मंत्रियों को उनके विभागों का इंतजार है। जल्द ही सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंपे जायेंगे। ऐसे में देखना है, कि डॉ. मीणा को कौनसा विभाग मिलता है…

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *