शिवाक्ष शर्मा।
सितंबर महीने में आयोजित आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का परिणाम डिजिटल बाल मेला द्वारा मंगलवार को निकाल दिया गया था और इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की वैशाली ने सबको पछाड़ कर बाजी मारी एवं अपने नाम ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ का टाइटल किया। आपको बता दें की वैशाली ने डिजिटल बाल मेला को कुल 9 आर्टिकल भेजे जो कि सबसे अधिक थे। वैशाली ने डिजिटल बाल मेला द्वारा दी गयी सभी गाइड लाइंस का पालन किया एवं हर आर्टिकल के साथ अपनी लेखन क्षमता में सुधार किया। वैशाली द्वारा लिखे गए आर्टिकलों से प्रतीत होता है कि यह गहनता से रिसर्च कर के लिखे गए हैं। जितने ये पढ़ने में अच्छे लगते हैं, उतनी ही सरलता से ये जानकारी भी प्रदान करते हैं।
डिजिटल बाल मेला वैशाली को बधाई देता है एवं एक अच्छे भविष्य की कामना भी करता है। उम्मीद है कि वैशाली इसी प्रकार अपने लेखन में उम्दा प्रदर्शन करती रहेंगी।
डिजिटल बाल मेला ने अक्तूबर महीने के महत्त्वपूर्ण दिनों पर भी आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता शुरू की हुई है। बच्चे इस प्रतियोगिता में अपने आर्टिकल भेज सकते है एवं अक्तूबर महीने के ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ बन सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट से जुड़े रहिए।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेले की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियान चला चुका है जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं।
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

