तनय मिश्रा।
जयपुर के तीज होटल में बीते शुक्रवार को “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत नवाचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के कई जिलों के पंचायती क्षेत्रों से सरपंच और अन्य अधिकारी शामिल हुए। इनमें सरपंच संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम पलसानिया भी शामिल हुए।
जयपुर। 23 सितंबर, शुक्रवार को जयपुर के तीज होटल में “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत एक नवाचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के कई जिलों के पंचायती क्षेत्रों से सरपंच और अन्य अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में डिजिटल बाल मेला की मेंटर और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मीना शर्मा ने “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के बारे में संबोधित किया। इस अवसर पर सरपंच संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम पलसानिया भी शामिल हुए। आइए जानते है क्या कहा जयराम पलसानिया ने डिजिटल बाल मेला के इस नवाचारी अभियान के बारे में।
क्या कहा जयराम पलसानिया ने?
डिजिटल बाल मेला के “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल सरपंच संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम पलसानिया ने बताया कि भारत सरकार हर साल 24 अप्रैल को पंचायती अवॉर्ड देती है। इसमें 9 पंचायती टीमें शामिल हैं। सरकार की तरफ से दिए जाने वाले इस चाइल्ड फ्रैंडली (बाल मित्र) पुरुस्कार के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पंचायतों की सहभागिता सुनिश्चित करने में जयराम पलसानिया ने डिजिटल बाल मेला के “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की सराहना करते हुए इसकी महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि डिजिटल बाल मेला के इस प्रयास से ज़्यादा से ज़्यादा पंचायतें “बाल मित्र पंचायत” बनाने के लिए प्रेरित होंगी और इस दिशा में कार्य करेंगी।
यह भी पढ़ें :- जवाहरलाल नेहरू के समय भारत में पंचायती ढाँचा
डिजिटल बाल मेला अपने अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के माध्यम से देश के ग्रामीण और पंचायती क्षेत्र के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के प्रति जागरूक करने का कार्य करता है। इस अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्र करता है, जिनमें राज्य के दिग्गज नेता बच्चों से पंचायती राज प्रणाली पर संवाद भी करेंगे। इन बच्चों को राजस्थान के गाँव, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और विद्यालयों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में कई तरह के सत्र, वीडियो एंट्री, क्विज़ और डिबेट प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाती हैं। इससे पहले डिजिटल बाल मेला “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन कर चुका है।
यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: राजस्थान के सरपंचों ने किया “बाल मित्र” पंचायत बनाने का वादा
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

