तनय मिश्रा।
डिजिटल बाल मेला और क्लासमेट द्वारा आयोजित “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन आमेर और अजमेर में किया गया था। अजमेर में इस प्रदर्शनी के समापन पर अजमेर के डिप्टी मेयर नीरज जैन भी शामिल हुए और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला और क्लासमेट ने कुछ समय पहले ही बच्चों के लिए “शेड्स ऑफ कोविड” अभियान का आयोजन किया था। इस अभियान के तहत एक 30 दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया था, जिसके तहत आमेर और अजमेर में लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। 3 सितंबर को अजमेर के राजकीय संग्रहालय में इस प्रदर्शनी का समापन हुआ था। इस प्रदर्शनी के लिए देशभर से बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स भेजी थी और 25,000 से भी ज़्यादा दर्शकों ने इस 30 दिवसीय “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी को देखा। इस अवसर पर हवामहल लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता की विजेता 18 वर्षीय राधिका व्यास को 11,000 रुपये का प्रथम पुरुस्कार दिया गया। इस अवसर पर अजमेर के डिप्टी मेयर नीरज जैन भी शामिल हुए। इतना ही नहीं, उन्होंने यहाँ बच्चों का उत्साह भी बढ़ाया।
क्या कहा नीरज जैन ने?
अजमेर के राजकीय संग्राहलय में “शेड्स ऑफ कोविंड” पेंटिंग प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर अजमेर के डिप्टी मेयर नीरज जैन ने शामिल होने के साथ ही नन्हें कलाकारों का उत्साहवर्द्धन भी किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में बच्चे पढ़ाई के चलते दूसरी गतिविधियों पर ध्यान नहीं देते और ऐसा नहीं होना चाहिए। नीरज जैन ने बच्चों को यह संदेश दिया कि पढ़ाई के साथ ही कला, पेंटिंग, संगीत और इस तरह की दूसरी गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए और इन्हें किसी भी स्थिति में नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कला, पेंटिंग, संगीत और इस तरह की दूसरी गतिविधियाँ बच्चों के विकास के लिए बहुत ज़रूरी हैं और इनपर ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने हवामहल लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता की विजेता राधिका व्यास को जीतने पर बधाई भी दी।
यह भी पढ़ें :- जानिए “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के लीडर्स के बारें में
डिजिटल बाल मेला ने कुछ समय पहले ही “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत राजस्थान के गाँव के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के प्रति जागरूक किया जाता है। इस अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्र करता है, जिनमें राज्य के दिग्गज नेता बच्चों से पंचायत राज प्रणाली पर संवाद करेंगे। इन बच्चों को राजस्थान के गाँव, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और विद्यालयों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में कई तरह के सत्र, वीडियो एंट्री, क्विज़ और डिबेट प्रतियोगिताएँ भी समय-समय पर आयोजित की जाती हैं। डिजिटल बाल मेला इससे पहले “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन कर चुका है।
यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: पंचायत स्तर पर बच्चों के लिए योजनाएँ
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ने के लिए आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

