तनय मिश्रा।
जयपुर के तीज होटल में बीते शुक्रवार को “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत नवाचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डिजिटल बाल मेला की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के कई जिलों के पंचायती क्षेत्रों से सरपंच और अन्य अधिकारी शामिल हुए। इनमें सरपंच संघ के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण मुरारी दिलावर भी शामिल हुए।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ की पार्टनरशिप के अंतर्गत शुक्रवार 23 सितंबर को जयपुर के तीज होटल में “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत एक नवाचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य के कई जिलों के पंचायती क्षेत्रों से सरपंच और अन्य पंचायती अधिकारी शामिल हुए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजिटल बाल मेला की मेंटर और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मीना शर्मा ने उपस्थित लोगों को “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के बारे में संबोधित किया। इस अवसर पर सरपंच संघ के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण मुरारी दिलावर भी शामिल हुए। आइए जानते है क्या कहा कृष्ण मुरारी दिलावर ने डिजिटल बाल मेला के इस नवाचारी अभियान के बारे में।
क्या कहा कृष्ण मुरारी दिलावर ने?
डिजिटल बाल मेला के “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल सरपंच संघ के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण मुरारी दिलावर ने इस अभियान की सराहना की। उन्होंने बताया कि डिजिटल बाल मेला द्वारा पूर्व में आयोजित “बच्चों की विधानसभा” अभियान में बच्चों की कार्यवाही से वह काफी प्रभावित हुए। उन्होंने आगे बताया कि उनके पंचायत क्षेत्र में कुल 7 स्कूल हैं, जिनमें से 2 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। ऐसे में डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रम से बच्चों में एक अच्छा सन्देश जाएगा। साथ ही भविष्य के लिए जनप्रतिनिधि तैयार करने में भी इस अभियान से मदद मिलेगी। इसके लिए कृष्ण मुरारी दिलावर ने पूरा सहयोग देना सुनिश्चित किया।
यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: झुंझुनू के काजड़ा की सरपंच मंजू तंवर हुई इस नवाचारी कार्यक्रम से प्रभावित, जानिए क्या कहा
डिजिटल बाल मेला अपने अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के माध्यम से देश के ग्रामीण और पंचायती क्षेत्र के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के प्रति जागरूक करने का कार्य करता है। इस अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्र करता है, जिनमें राज्य के दिग्गज नेता बच्चों से पंचायती राज प्रणाली पर संवाद भी करेंगे। इन बच्चों को राजस्थान के गाँव, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और विद्यालयों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में कई तरह के सत्र, वीडियो एंट्री, क्विज़ और डिबेट प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाती हैं। इससे पहले डिजिटल बाल मेला “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन कर चुका है।
यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: जानिए क्या कहा सरपंच संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम पलसानिया ने इस नवाचारी कार्यक्रम के विषय में
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

