आदित्य शर्मा.
जयपुर| हाल ही में डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ ने बच्चों की राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए “मैं भी बाल सरपंच” अभियान शुरू किया है| इस अभियान के तहत बाल मेला राजस्थान की गांव-ढाणियों में ऑनलाइन-ऑफलाइन सत्र आयोजित करेगा|,जिसमें राजस्थान और भारत के दिग्गज सरपंच, मंत्री, राजनेता समेत कई मुख्य व्यक्ति बच्चों से रूबरू होंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे | उन्हें पंचायती राज प्रणाली के बारे में बताएंगे और शिक्षित करेंगे| ऐसे में बच्चों के मन में कई सवाल आ रहे है, कि किस प्रकार से वे इस अभियान का हिस्सा बनें ? कैसे उन्हें रजिस्टर करना है? कौन इस अभियान में भाग ले सकता है? ऐसे में हम बच्चों के प्रश्नों के उत्तर यहाँ बता रहें है-
प्रश्न (क) – कौन इस अभियान में भाग ले सकता है?
उत्तर- ऐसा कोई भी बच्चा इस अभियान में भाग ले सकते हैं जो -:
1. राजस्थान की किसी ग्राम पंचायत या पंचायत समिति से आता है|
2. जिसे पंचायत प्रणाली के बारे में पता है या इस प्रणाली से उसके दैनिक जीवन पर असर पड़ता हो|
3. जिस बच्चे की उम्र 10 साल से ज्यादा और 18 साल से कम हो|
4. ऐसा बच्चा जो अभी वोट देने के काबिल नहीं है|
5. जिसमें नेतृत्व के गुण है|
6. जिसे राजनीति में दिलचस्पी है|
7. जिसे अपने ग्राम में बदलाव लाना है|
प्रश्न (ख)- इस अभियान से कैसे जुड़ें ?
उत्तर- आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते है या डिजिटल बाल मेला के नंबर. 8005915026 पर कॉल या व्हाट्सएप/टेलीग्राम पर मेसेज कर रजिस्टर कर सकते हैं |
प्रश्न (ग) – रजिस्टर करते समय क्या ध्यान रखें ?
उत्तर-1. व्हाट्सएप/टेलीग्राम पर रजिस्टर करते समय आपको अपना नाम,विद्यालय, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत, कक्षा और उम्र भेजनी होगी|
2. वेबसाइट पर दिए गए विकल्प के हिसाब से रजिस्टर करें|
प्रश्न (घ) – रजिस्टर करने के बाद क्या करें?
उत्तर- आपको अपनी एक वीडियो बनानी होगी जिसमें आप अपने गाँव की समस्या, खूबी या पंचायत प्रणाली को मजबूत करने के लिए कोई सुझाव बता रहे है|
प्रश्न (य) – वीडियो बनाते समय क्या ध्यान में रखें ?
उत्तर-
- वीडियो बनाते समय ध्यान रखें कि आपके आस – पास कोई शोर न हो|
- वीडियो ऐसी जगह बने जाए जहाँ पर्याप्त मात्रा में रोशनी हो|
- वीडियो में साफ़ शब्दों में बोला जाए|
- कैमेरा हिलता हुआ न हो इसके लिए आप फ़ोन किसी आले में रख वीडियो बना सकते है|
- अपने पीछे का भी ख़ास ध्यान रखें कि पीछे कोई खड़ा ना हो किसी प्रकार के कपडे न दिख रहे हो, अच्छा होगा अगर आप वीडियो अपने खेत या खाली दीवार के सामने बनायें |
प्रश्न (र) – वीडियो बनाने के बाद क्या?
उत्तर- इस अभियान का काम मात्र बच्चों के वीडियो बनाना नहीं है, आप अपने गाँव या तहसील में होने वाले सत्र का हिस्सा भी बनें | बाल नेता की भूमिका निभाते हुए इस अभियान को अपने साथी – दोस्तों और आस पास के बच्चों को बताएं |
( जरुरी सूचना – अगर आप भी अपने ग्राम या पंचायत समिति में ऐसा कोई सत्र करवाना चाहते है जिसमें आप और आपके ग्राम के बच्चे दिग्गज नेता से बात कर सकें और अपनी गाँव की समस्या उच्च स्तर तक पहुँचा सकते है, इसके लिए आप हमें कॉल कर सकते है)
“MAIN BHI BAAL SARPANCH” अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या इस नंबर पर 8005915026 पर रजिस्टर करें| जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – ‘

