कौन हैं चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी, जानिए
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के बारे में …
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस बार भी राजस्थान की चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी चुनाव लडेंगे। वर्तमान में सीपी जोशी प्रदेशाध्यक्ष होने के साथ ही चित्तौड़गढ़ के सांसद भी हैं।
सीपी जोशी का जन्म 4 नवंबर 1975 को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हुआ था। 2014 में सीपी जोशी पहली बार सांसद के रूप में चुने गए। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 में भी जोशी ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। इसके अलावा सीपी जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी है। सीपी जोशी को 23 मार्च 2023 को भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई। जोशी को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के पीछे भी कई कारण हैं। अब लोकसभा चुनाव 2024 में भी जोशी फिर से चित्तौड़गढ़ से चुनाव लडेंगे। अब देखना है कि क्या जोशी जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे ….
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

