क्या धान्या, साक्षी, हर्षित, कशिश पहुँच पायेंगे 12 जून को हिमाचल विधानसभा?
आदित्य शर्मा.
जयपुर. डिजिटल बाल मेला और एल.आई.सी द्वारा 12 जून को शिमला में विधानसभा बाल सत्र का आयोजन होगा. बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत और शिक्षा विभाग, हिमाचल के तत्वाधान में होने वाले इस आयोजन के लिए बच्चे खूब उत्साहित है. हो भी क्यों नहीं यह अवसर उन्हें पहली बार जो दिया जा रहा है. देश भर के बच्चे इस अभियान के लिए अपने सुझाव दे रहे है. इन बच्चों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निन और शिवालिक इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल नंगल चौक भी शामिल है.
बच्चों द्वारा उठाये गए मुद्दें-
इन विद्यालयों के बच्चों ने कई सघन मुद्दों पर अपने सुझाव रखे. इनमें जी.एस.एस.एस निन के हर्षित वर्मा ने खेल मंत्री बन खेलों को बढ़ावा देने हेतु युवा संघ का निर्माण करने की बात कहीं है, वही सुर्यांशी ने परिवहन मंत्री बनकर गाँव में सरकारी वाहनों की और निजी वाहनों को बंद कर प्रदूषण कम करने का वादा किया. इतना ही नहीं शिवालिक इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल नंगल चौक की शगुन ने ग्रामीण विकास मंत्री बन ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए उन्हें पर्यटन स्थल में बदलने का सुझाव सरकार के सामने रखा.
बच्चे ले रहे भाग-
इस अभियान में जी.एस.एस.एस निन की साक्षी चौहान, कशिश, मेघा, और शिवालिक इंटरनेशनल की धान्या, सारिका, और सिमरन ने भी अपने सुझाव सरकार को दिए है. ऐसे में अब देखना यह होगा की इन दोनों विद्यालयों में से कौन हिमाचल विधानसभा बाल सत्र में पहुंचता है और किसे मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, गृहमंत्री व् अन्य मंत्री पद मिलता है. गौरतलब है की हिमाचल के यह विद्यालय ही “बाल सत्र” की दौड़ में नहीं ऐसे कई ओर विद्यालय भी इस दौड़ में शामिल है. जिनमें राजकीय विद्यालय, बसंतपुर, राजकीय विद्यालय दादा सिबा, लोटस इंटरनेशनल स्कूल प्रमुख है.
“बाल सत्र” के बारे में जानकारी-
डिजिटल बाल मेला की को-फाउंडर प्रिया शर्मा ने यह भी बताया की यह सभी बच्चे 8 से 17 वर्ष की आयु के ही है, और इस उम्र के बच्चे 15 मई तक अभियान में भाग ले सकते है. इतना ही नहीं हिमाचल विधानसभा बाल सत्र में कुल 68 बच्चे एक दिन के लिए विधानसभा की कमान अपने हाथ में लेंगे. उन्होंने यह भी बताया की विधानसभा “बाल सत्र” का आयोजन, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया के सोजन्य से संभव हुआ है. बता दें कि इस अभियान का पोस्टर लांच खुद राज्य के मुख्य मंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

