जानें Water Conservation के आसान तरीके?

Way to conserve water

जल बचेगा तब ही जीवन बचेगा….

आदित्य शर्मा|

जयपुर. किसी ने सही कहा है “जब जल बचेगा तब ही जीवन बचेगा” और इसमें गलत भी क्या है मनुष्य का शरीर 70 फीसदी पानी से ही तो बना है. ऐसे में आज वर्ल्ड वाटर डे के उपलक्ष में Digital Baal Mela आपके लिए 5 ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स लाया है जिससे आप Water Conservation कर सकते है. डरिये नहीं आपको नहानें से परहेज़ करने के लिए हम नहीं कहेंगे.

आइये तो जानते water conservation की आसान तरीके- (5 Easy Tricks of Water Conservation)

  1. नल से टपकता पानी रोके- ये समस्या आम तौर पर घर में देखने को मिलती है. हम बिना किसी परवाह के टपकते नल को नज़रंदाज़ कर देते है. पर क्या आपको पता है की एक नल से साल में करीबन 180 बार शावर लेने के बराबर पानी टपक सकता है, लगभग 20 हज़ार लीटर जितना पानी.
  2. पानी पीते समय अनावश्यक ग्लास ना भरें- आपने गिलास भरा और पानी पिया आधा ऐसे में बहा दिया न बचा पानी. इस आदत में सुधर करें, क्योंकि आपकी इस आदत से आप रोज़ का लगभग 2 लीटर पानी बर्बाद कर रहे है.
  3. अपने साथ पानी की बोतल हमेशा रखे- गर्मी का मौसम आ गया है ऐसे में आपको प्यास कभी भी कहीं भी लग सकती है. ऐसे में अपने साथ पानी की बोतल ज़रूर रखे ताकि आपको बहार से पानी की बोतल न लेनी पड़े और पानी बचाया जा सके.
  4. सफाई के लिए झाड़ू का इस्तेमाल करें पाइप का नहीं- आपके घर के बहार की रोड गन्दी हो रही है, ऐसे में पाइप उठाकर शुरू मत हो जाइये. पानी बचाने के लिए झाड़ू का इस्तेमाल करें और थोडा श्रमदान कर स्वच्छता अपनाये.
  5. पानी से ना खेले- गर्मियों के इस मौसम में पानी से खेलने से बचे इससे आपको कुछ पल का आनंद ज़रूर मिल सकता है, पर लम्बे समय के लिए ये हानिकारक है. अगर आप भारत में रहते है तो आपका ये शौक़ पूरा करने के लिए होली का त्यौहार तो है ही.

ऐसे में हम अपने पाठकों से निवेदन करना चाहतें की इन छोटे-छोटे कदम को उठाकर आप जल प्रहरी बन सकते है. इन प्रयासों से मात्र आपका ही भला नहीं होगा पर आने वाली पीढ़ी भी आपकी शुक्रगुजार होगी. ऐसे में जल संरक्षण हेतु उचित कदम उठाये.

आपकी जानकारी के लिए बता दें की ये जानकारी आपके लिए डिजिटल बाल मेला विशेष World water day के उपलक्ष में लाया है. ऐसे में हमारा मकसद बच्चों को जल संरक्षण के प्रति सजग और जागरूक कर, उन्हें संरक्षण के लिए प्रेरित करना है.

विडियो या निबंध आप हमारे Whatsapp नंबर 8005915026 पर भेज सकते है. डिजिटल बाल मेला द्वारा चलाये गए और अभियान की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर जाए.

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *