लर्निंग स्टेप स्कूल में “कौन बनेगा बाल पार्षद” का आयोजन
बुधवार 11 दिसम्बर को जयपुर के लर्निंग स्टेप स्कूल में “कौन बनेगा बाल पार्षद” कार्यक्रम आयोजित हुआ। वार्ड 42 के पार्षद श्री दशरथ सिंह शेखावत ने छात्रों को संबोधित करते हुए स्वच्छ भारत मिशन और ठोस कचरा प्रबंधन के महत्व को बताया और उन्हें जयपुर को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूकता फैलाने की प्रेरणा दी।
स्कूल के डायरेक्टर श्री अभिषेक जी ने छात्रों के उत्साह की सराहना की। छात्रों ने स्वच्छता की शपथ ली और जयपुर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम जयपुर हेरिटेज नगर निगम और डिजिटल बाल मेला के सहयोग से आयोजित किया गया।

