लीजिए विश्व महासागर दिवस के बारे में।
बाल लेखिका कशिश।
प्रत्येक साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मनाया जाता है। यह दिवस मुख्य रूप से लोगों के महासागरों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
महासागर हमारी पृथ्वी पर न सिर्फ जीवन का प्रतीक है बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी प्रमुख भूमिका अदा करता है।
विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों के महत्त्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में विश्व में जागरूकता पैदा करना है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में महासागरों के महत्व के बारे में बताना है।
इसके अतिरिक्त महासागर से जुड़े पहलुओं, जैसे -खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है।
दुनिया की लगभग 30 प्रतिशत आबादी तटीय इलाकों में रहती है और उनका जनजीवन पूरी तरह इसी पर निर्भर है। विशाल महासागर से पेट्रोलियम के साथ ही अनेक संसाधन भी प्राप्त होते हैं।
इसके अलावा मौसम में आनेवाले बदलाव और जलवायु परिवर्तन की जानकारी प्रदान करने में भी महासागरों का अहम योगदान होता है।
पहला विश्व महासागर दिवस 08 जून,2009 को मनाया गया था। यह दिवस साल 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए ‘पृथ्वी ग्रह’ नामक फोरम में प्रतिवर्ष “विश्व महासागर दिवस” मनाने के फैसले के बाद और साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस संबंध में आधिकारिक मान्यता दिए जाने के बाद मनाया जाने लगा।
प्रदूषण, अत्यधिक मछली पकड़ने और जलवायु परिवर्तन सहित विभिन्न मानवीय गतिविधियों से भी महासागर खतरे में हैं।
“विश्व महासागर दिवस 2024” का आधिकारिक विषय:— “हमारे महासागर और जलवायु के लिए उत्प्रेरक कार्रवाई” है।
सीवेज और औद्योगिक अपशिष्ट जैसे भूमि-आधारित स्रोतों से प्रदूषण, समुद्री जीवन और पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। अत्यधिक मछली पकड़ने से मछली की आबादी कम हो सकती है, और जलवायु परिवर्तन के कारण महासागर गर्म और अधिक अम्लीय हो सकते हैं, जो मूंगा चट्टानों और अन्य समुद्री जीवन को नुकसान पहुंचा सकता है।
यह दिन अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के समक्ष महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर देता है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz