आदित्य शर्मा।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) आज के दिन बच्चों को जून माह में आने वाले राष्ट्रीय दिवस (National Days) की जानकारी देगा। जून माह में मात्र एक राष्ट्रीय दिवस (list of national Days In June) भारत देश (In India) में मनाया जाता है। जी हाँ जून माह में “राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस” (National Statistic Day) ही मात्र एक ऐसा राष्ट्रीय दिवस है जो भारत मनाता है।
सांख्यिकी और आर्थिक योजना के क्षेत्र में दिवंगत प्रोफेसर और वैज्ञानिक प्रशांत चंद्र महालनोबिस (In Memories Of prashant Chandra Mahalanobis) के कार्यों और योगदानों के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) पुरस्कारों के माध्यम से प्रायोगिक और सैद्धांतिक सांख्यिकी के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान द्वारा आधिकारिक सांख्यिकीय प्रणाली में उत्कृष्ट योगदानों को मान्यता प्रदान करता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की डिजिटल बाल मेला ने 12 फरवरी से राष्ट्रीय दिवस जागरूकता सप्ताह शुरू किया है। इस सप्ताह का मकसद बच्चों को भारत में आने वाले राष्ट्रीय दिवस की भूमिका और उनके प्रति जागरूक करना है।
गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला बच्चों के लिए इस प्रकार के जागरूकता सप्ताह और अभियान लाता रहता है जिसमें बच्चों को कुछ नया सीखने को मिले और उनकी रचनात्मकता, जागरूकता और सामान्य जानकारी बढ़ाई जा सके।
डिजिटल बाल मेला से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक www.digitalbaalmela.com पर जाएँ या +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क करें|अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

