20 अगस्त को होगा अजमेर में लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन……..

महाराज पृथ्वीराज चौहान का बनाना होगा लाइव पोर्ट्रेट…..

 

विजेता को मिलेगा 11,000 रुपये का नकद इनाम…..

 

आदित्य शर्मा|

अजमेर| अजमेर के राजकीय संग्रहालय में डिजिटल बाल मेला और क्लासमेट द्वारा 15 दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है| इस प्रदर्शनी के आखिरी दिन डिजिटल बाल मेला “शेड्स ऑफ़ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी के तहत एक लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करेगा| इस प्रतियोगिता में 6-16 साल बच्चों को संग्रहालय के प्रांगण में बैठ कर संग्रहालय में महाराज पृथ्वीराज चौहान की मौजूद मेनिक्विन का लाइव चित्र बनाना है| यह चित्र/पोर्ट्रेट पूरा,आधा,कंधो तक या मात्र चहेरे तक का बनाया जा सकता है| इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 11,000 रूपए का नकद इनाम दिया जाएगा| इतना ही नहीं दुसरे थान के लिए 5,100 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 1,100 रुपये की राशि दी जाएगी| इसमें 5 बच्चों के लिए सांत्वना पुरूस्कार भी रखा गया है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इसके साथ अजमेर के वासियों के लिए डिजिटल बाल मेला ने एक पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन भी किया है| जिसमें 100 से भी ज्यादा बच्चों ने अपनी पेंटिंग भेजी है| “शेड्स ऑफ़ कोविड” नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी का आयोजन अजमेर के राजकीय संग्रहालय में किया गया है| यह प्रदर्शनी बच्चों का दुनिया को एक सन्देश है जिसमें उन्होंने कोरोना काल में क्या महसूस किया इसे कागज़ पर उतारा है| यह प्रदर्शनी का दूसरा चरण है पहला चरण में इस प्रदर्शनी को जयपुर के आमेर महल में लगाया गया था| डिजिटल बाल मेला उम्मीद करता है अजमेर के लोग इस प्रदर्शनी को देखने आये और बच्चों का मनौबल बढाए|

आप अपने बच्चे को लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें :-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *