लोकसभा 2024 की तारीखों का हुआ ऐलान।
कुल सात चरणों में होंगे चुनाव।
शिवाक्ष शर्मा।
इलेक्शन कमिशन द्वारा 2024 के लोकसभा चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। 543 लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे । पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून 2024 को होना है वहीं मतगणना 4 जून को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराने के लिए 10.5 लाख मतदान केंद्र होंगे और 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
राजीव कुमार ने कहा कि 17वीं लोकसभा विधानसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होगा। इस बार कुल 97 करोड़ वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। लोकसभा चुनाव का ऐलन होने के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इलेक्शन कमिशन द्वारा ये जानकारी भी दी गयी है कि 40 प्रतिशत बेंचमार्क विकलांगता वाले मतदाता घर से मतदान कर सकते हैं। साथ ही, विकलांग लोगों को मतदान करने के लिए परिवहन सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

