द्रमुक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं स्टालिन…
शिवाक्ष शर्मा
एम.के. स्टालिन तमिलनाडु के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। उनका पूरा नाम मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन है। स्टालिन का जन्म 1 मार्च 1953 को तमिलनाडु के प्रमुख द्रविड़ नेता और तमिलनाडु के पांच बार के मुख्यमंत्री, कलैगनर एम. करुणानिधि और उनकी दूसरी पत्नी दयालु अम्मल के घर तमिलनाडु में हुआ। स्टालिन को करुणानिधि के उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया गया। एम.के. स्टालिन द्रमुक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। एम के स्टालिन का राजनीतिक करियर 14 साल की उम्र में शुरू हुआ, उन्होंने 1967 में अपनी पार्टी डीएमके के लिए चुनाव प्रचार किया।1973 में वे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की जनरल कमेटी के लिए चुने गए। 1984 में उन्हें पार्टी की युवा शाखा के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने थाउज़ेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र, चेन्नई से विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए ।1989 में उन्हें थाउजेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र, चेन्नई के विधायक के रूप में चुना गया। उन्होंने अन्नाद्रमुक की थंबीदुरई के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज की और तमिलनाडु विधानसभा में अपनी शुरुआत की। बाद में वर्ष 1996 में ये चेन्नई के मेयर नियुक्त किये गए। इससे इनकी पहचान एक अच्छे नेता के तौर पर होनी लगी। 29 मई 2009 को तमिलनाडु के गवर्नर सुरजीत सिंह बरनाला ने इन्हें तमिलनाडु के पहले उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया। 2021 में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में DMK ने कुल 234 सीटों में से 159 सीटों पर जित दर्ज की और एम. के. स्टालिन तमिलनाडु के 8वें मुख्यमंत्री बने।
डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म हैं जो बच्चों में जागरूकता लाने का और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल है।
डिजिटल बाल मेला से जुड़ने के लिए 8005915026 पर संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

