महिमा पार्क में आयोजित हुआ स्वच्छता कैंपेन…

महिमा पार्क में आयोजित हुआ स्वच्छता कैंपेन

सिविल लाइन के बच्चों ने ली अपने वार्ड को स्वच्छ बनाने की शपथ और दिखाई जागरूकता।

14 जून 2025 की आज सुबह महिमा पार्क, सिविल लाइंस (वार्ड 51) में स्वच्छता कैंपेन का सफल आयोजन हुआ। यह अभियान कौन बनेगा बाल पार्षद कार्यक्रम के अंतर्गत फ्यूचर सोसाइटी की डिजिटल बाल मेला टीम और जयपुर नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। सभी ने ठोस कचरा प्रबंधन, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण और प्लास्टिक मुक्त वातावरण के महत्व को समझा और अपने वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली।

बच्चों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने महिमा पार्क और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ भारत मिशन को बल देने का प्रयास किया।

अभियान की मुख्य बातें:

स्थानीय नागरिकों और बच्चों ने मिलकर सफाई कार्य में भागीदारी की।

गीले और सूखे कचरे को अलग करने और सही डस्टबिन के उपयोग पर जोर दिया गया।

बच्चों ने रचनात्मक पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से जागरूकता फैलाई।

डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जानवी शर्मा ने बताया कि यह आयोजन सिविल लाइंस के बच्चों के लिए एक प्रेरणा बना, जिसमें बच्चों के साथ – साथ बड़ों ने भी दिलचल्पी दिखाई। नगर निगम हैरिटेज के सिविल लाइन जॉन इंचार्ज सूरज सोनी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विभिन्न पार्क में आयोजित किए जाएंगे।
कौन बनेगा बाल पार्षद ?
“स्वचछ भारत मिशन के बालदूत”।

जयपुर नगर निगम हैरिटेज के बच्चों के लिये बड़ा अवसर।

11 हज़ार का इनाम।

उम्र – 10 से 18 साल

रजिस्ट्रेशन फ्री – बतायें
“सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट” क्यों ज़रूरी
पीपीटी बनायें
फ़िल्म बनायें, निबंध लिखें
भाषण सुनायें, पेंटिंग उकेरें,
गीत सुनाएं , नाटक दिखायें।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

WhatsApp no. — 8005915026

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *