“मैं भी बाल सरपंच” डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ की ओर से 15 अगस्त को नयी शुरुआत…….

“मैं भी बाल सरपंच”

“विधायकों के बाद बाल सरपंच हो जायें तैयार, बताएं देश को कैसी हो गाँव-ढाणी की सरकार……

आदित्य शर्मा|

जयपुर| आज का दिन भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, हमारा देश 75 साल का होने जा रहा है| वीर स्वतंत्रता सैनानियों के खून-पसीने से सींचा भारतवर्ष का पौधा आज विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है| भारत दुनिया में अपने लोकतंत्र की वजह से जाना जाता है, लोकतंत्र जो भारत के हर एक व्यक्ति को आजादी देता है सोचने की बोलने की और चुनने की| लोकतंत्र की सबसे को मजबूत कड़ी पंचायत होती है| इसमें बच्चों की भागीदारी बढाने हेतु आज डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ एक नये अभियान की शुरुआत कर रहा है| इस पहल का नाम है “मैं भी बाल सरपंच”| आजादी के अमृत महोत्सव पर शुरू किये जा रहे इस अभियान का मकसद बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के बारे में जागरूक करना है| यह अभियान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली की अहमियत के बारे में बताएगा| इस अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ भावी पीढ़ी को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करेगा| बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में अवगत कराएगा|

“मैं भी बाल सरपंच” तहत डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ राजस्थान की हर गाँव-ढाणी को ऑनलाइन प्लेट फार्म के माध्यम से जोड़ेगा| बच्चों को राजस्थान की राजनीति से जुड़े मुख्य और प्रसिद्ध चेहरों से रूबरू करवाएगा| इतना ही नहीं बच्चों के लिए कई ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा, जिसके तहत बच्चों को बताना होगा की सरकार पंचायती राज प्रणाली को सक्षम और सुद्रड किस प्रकार बना सकती है या ऐसा कोई सुझाव जो इस प्रणाली में अहम बदलाव ला सके| इन सुझावों के आधार पर राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों से बाल सरपंच चुने जाएंगे जो एक ऐतिहासिक सत्र में पंचों की भूमिका निभाएंगे| आपकी जानकारी के लिए बता दें डिजिटल बाल माल 2021 में भारत के इतिहास की पहली बाल विधानसभा का आयोजन कर चूका है| जिसका मौका बच्चों को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी ने दिया था|

इस अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या  इस नंबर पर 8005915026 पर रजिस्टर करें|  जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –  ‘

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *