तनय।
डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” (Main Bhi Baal Sarpanch) ने आज 8 अक्टूबर को जयपुर के राजावास गाँव में दस्तक दे दी है।
जयपुर। 2 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से शुरू हुए अभियान “मैं भी बाल सरपंच” आज 8 अक्टूबर को जयपुर (Jaipur) के राजावास (Rajawas) गाँव में पहुँच गया है। बच्चों के लिए शुरू किए गए इस अभियान के लिए डिजिटल बाल मेला ने यूनिसेफ (UNICEF) से हाथ मिलाया है।
अभियान का मकसद
यह अभियान 6-18 साल की आयु के बच्चों के लिए शुरू किया गया है, जिसका मूल मकसद है पंचायती स्तर पर लोकतंत्र के प्रति बच्चों की “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता” बढ़ाना। इससे बच्चों को देश के भावी जनप्रतिनिधियों के रूप में तैयार करने में भी मदद मिलेगी। इस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में राजावास की सरपंच मीनाक्षी मीणा मुख्य अतिथि (Chief Guest) के तौर पर शामिल हुई। साथ ही रामसिंह मीणा तथा अतिथि के रूप में राजावास के गवर्मेंट विद्यालय के प्रिंसिपल शक्ति सिंह, मॉडर्न विद्यालय के प्रिंसिपल रामपाल शर्मा और ऑक्सफोर्ड विद्यालय के प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश भी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: जानिए “बाल मित्र पंचायत” की अहमियत
“बाल पंचायत” का हुआ आयोजन
राजावास में “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत एक “बाल पंचायत” भी हुई। इस बाल पंचायत में 5 विद्यालयों के 400 से भी ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों के लिए आयोजित इस बाल पंचायत में बच्चों को पंचायती राज प्रणाली की जानकारी देने के साथ ही सरपंच के कार्य, अधिकार, ग्राम पंचायत की कार्यवाही आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस बाल पंचायत में उपस्थित बच्चों को यह बताने का भी मौका मिला कि अगर वो भविष्य में सरपंच बनते हैं, तो किस तरह से काम करेंगे और गाँव में क्या बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। इतना ही नहीं, इन बच्चों के लिए “बाल सरपंच” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें बाल सरपंच की दावेदारी पेश करने वाले बच्चों के लिए पंचायत में उपस्थित अन्य बच्चों द्वारा लाइव वोटिंग की गई, जिसके आधार पर जीतने वाले दावेदार को राजावास “बाल पंचायत” से “बाल सरपंच” चुना जाएगा। इस प्रक्रिया से बच्चों को वोटिंग के बारे में जानकारी मिलने के साथ ही उनका इस क्षेत्र में रुझान भी बढ़ेगा। इसके साथ ही इस अभियान के ज़रिए चयनित बच्चे डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: सरपंचों की भूमिका
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

