Main Bhi Baal Sarpanch अभियान को आज एक महीना हुआ पूरा, देखें अब तक का सफर

Main Bhi Baal Sarpanch

तनय।

डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” को लॉन्च हुए आज 1 महीना पूरा हो गया है।

जयपुर। 2 अक्टूबर को डिजिटल बाल मेला ने गाँव के बच्चों को पंचायती राज व्यवस्था के प्रति जागरूक करने और लोकतंत्र में उनकी सहभागिता को बढ़ाने के लिए “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के लिए डिजिटल बाल मेला ने यूनिसेफ के साथ पार्टनरशिप की है। देखते ही देखते इस अभियान को एक महीना पूरा हो गया। आइए एक नज़र डालते हैं इस नवाचारी अभियान के अब तक के सफर पर।

“मैं भी बाल सरपंच’ अभियान का अब तक का सफर

2 अक्टूबर – नागौर के बरांगना में बाल पंचायत का आयोजन।

8 अक्टूबर – जयपुर के राजावास में बाल पंचायत का आयोजन।

Baal Panchayat

15 अक्टूबर – झुंझुनूं के काजड़ा में बाल पंचायत का आयोजन।

17 अक्टूबर – चूरू के रंगाईसर में बाल पंचायत का आयोजन।

 

29 अक्टूबर – भरतपुर के रारह में बाल पंचायत का आयोजन।

1 नवंबर – जयपुर के विराटनगर के जवानपुरा में बाल पंचायत का आयोजन।

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch अभियान की हुई जयपुर वापसी, विराटनगर के जवानपुरा गाँव में बच्चों के उत्साह के बीच हुआ “बाल पंचायत” का आयोजन

इन बाल पंचायतों में हज़ार से भी ज़्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया हैं और राजस्थान की पंचायती राज व्यवस्था के बारे में जानने के साथ ही ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र में “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता” के बारे में भी जाना है। पर यह सफर अभी थमा नहीं है। यह तो सिर्फ शुरुआत है और अभी इस अभियान को राजस्थान के कोने-कोने में ले जाना है, जिसके लिए डिजिटल बाल मेला के प्रयासों के साथ ही आपका सहयोग भी अहम रहेगा।

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: रारह सरपंच कुसुम सिंह ने इस आयोजन के लिए किया डिजिटल बाल मेला का धन्यवाद

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….

फेसबुकhttps://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम   –  https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटरhttps://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *