तनय।
डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) का नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” (Main Bhi Baal Sarpanch) आज 17 अक्टूबर को चूरू के रंगाईसर गाँव पहुँचा है।
जयपुर। 2 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से शुरू हुआ अभियान “मैं भी बाल सरपंच” आज 17 अक्टूबर को चूरू (Churu) के रंगाईसर (Rangaisar) गाँव में पहुँच गया है। बच्चों के लिए शुरू किए गए इस अभियान के लिए डिजिटल बाल मेला ने यूनिसेफ (UNICEF) से हाथ मिलाया है।
अभियान का मकसद
यह अभियान 6-18 साल की आयु के बच्चों के लिए शुरू किया गया है, जिसका मूल मकसद है पंचायती स्तर पर लोकतंत्र के प्रति बच्चों की “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता” बढ़ाना। इससे बच्चों को देश के भावी जनप्रतिनिधियों के रूप में पंचायत स्तर पर तैयार करने में भी मदद मिलेगी। इस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में रंगाईसर की सरपंच गुमानी देवी, सरपंच प्रतिनिधि दुलाराम मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र मीणा, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाला बाना मुख्य अतिथि (Chief Guest) के तौर पर शामिल हुए।
“बाल पंचायत” का हुआ आयोजन
रंगाईसर में “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन हुआ, जिसके लिए बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों के लिए आयोजित इस बाल पंचायत में बच्चों को पंचायती राज प्रणाली की जानकारी देने के साथ ही सरपंच के कार्य, अधिकार, ग्राम पंचायत की कार्यवाही आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस बाल पंचायत में उपस्थित बच्चों को यह बताने का भी मौका मिला कि अगर वो भविष्य में सरपंच बनते हैं, तो किस तरह से काम करेंगे और गाँव में क्या बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। इतना ही नहीं, इन बच्चों के लिए “बाल सरपंच” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 256 बच्चें उपस्थित रहे। इनमें से 8 बच्चियों ने बाल सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की और पंचायत में उपस्थित अन्य बच्चों द्वारा इनके लिए लाइव वोटिंग की गई, जिसके आधार पर जीतने वाले दावेदार को रंगाईसर से “बाल सरपंच” चुना जाएगा। इस प्रक्रिया से बच्चों को वोटिंग के बारे में जानकारी मिलने के साथ ही उनका इस क्षेत्र में रुझान भी बढ़ेगा। इसके साथ ही इस अभियान के ज़रिए चयनित बच्चे डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दूसरे स्थान पर रहने वाले बच्चे को बाल उपसरपंच और तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चे को बाल पंच चुना जाएगा।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: काजड़ा की सरपंच मंजू तंवर ने बताया इस अभियान को स्वच्छ राजनीति की दृष्टि से बच्चों के लिए ज्ञानप्रद
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: शेखावाटी की मिट्टी में दिखी नेतृत्व की झलक
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

