तनय।
डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) का अभियान “मैं भी बाल सरपंच” 1 नवंबर को जयपुर के विराटनगर में जवानपुरा गाँव पहुँचा। इस अवसर पर गाँव के बच्चों के लिए एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया।
जयपुर। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से डिजिटल बाल मेला ने “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की 2 अक्टूबर को आधिकारिक शुरुआत की। इस अभियान के लिए डिजिटल बाल मेला ने यूनिसेफ (UNICEF) से हाथ मिलाया है। अब तक यह अभियान राजस्थान में नागौर के बरांगना गाँव, जयपुर के राजावास गाँव, झुंझुनूं के काजड़ा गाँव, चूरू के रंगाईसर गाँव, भरतपुर के रारह गाँव पहुँच चुका था और इसके बाद यह जयपुर के विराटनगर के गाँव जवानपुरा पहुँचा। इस अवसर पर बच्चों के लिए एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया, जिसमें जवानपुरा गाँव के सरपंच और राष्ट्रीय सरपंच संघ के अध्यक्ष जयराम पलसानिया और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या शीला मीणा मुख्य अतिथियों के तौर पर शामिल हुए।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch अभियान की हुई जयपुर वापसी, विराटनगर के जवानपुरा गाँव में बच्चों के उत्साह के बीच हुआ “बाल पंचायत” का आयोजन
जवानपुरा की बाल पंचायत में बच्चों ने उठाएं गंभीर मुद्दे
जवानपुरा की बाल पंचायत में करीब 320 बच्चों ने हिस्सा लिया। इन बच्चों को पंचायती राज में “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता” के बारे में बताया गया। इनमें से 17 बच्चों ने “बाल सरपंच” पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। इन बच्चों ने बताया कि अगर वो सरपंच होते, या भविष्य में सरपंच बनते हैं, तो किस तरह से काम करेंगे और गाँव में क्या बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। इन बच्चों ने बाल पंचायत में समाज की कई गंभीर समस्याओं के मुद्दे उठाएं। ये समस्याएं निम्नलिखित हैं….
● बाल-विवाह।
● भ्रूण-हत्या।
● जातिवाद।
● छुआछूत।
● जल की समस्या।
इस बाल पंचायत में बच्चों द्वारा लाइव वोटिंग की गई, जिसके आधार पर जीतने वाले दावेदार को जवानपुरा से “बाल सरपंच” चुना जाएगा। चुने हुए बाल सरपंच को डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम शामिल होने का मौका मिलेगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले बच्चे को बाल उपसरपंच और तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चे को बाल पंच चुना जाएगा।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: रारह सरपंच कुसुम सिंह ने इस आयोजन के लिए किया डिजिटल बाल मेला का धन्यवाद
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

