तनय।
डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) का नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” 17 अक्टूबर को चूरू के रंगाईसर गाँव में पहुँचा। इस अवसर पर चूरू के बाल पंचायत लीडर जीतेश डूडी भी कार्यक्रम में शामिल रहे और सभी का स्वागत भी किया।
जयपुर। 2 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से (Nagaur) के बरांगना (Barangana) गाँव से शुरू हुए डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” नागौर का कारवाँ 8 अक्टूबर को जयपुर (Jaipur) के राजावास (Rajawas) गाँव, 15 अक्टूबर को झुंझुनूं (Jhunjhunu) के काजड़ा (Kajra) गाँव और फिर 17 अक्टूबर को चूरू (Churu) के रंगाईसर (Rangaisar) गाँव पहुँचा। इस अवसर पर बच्चों के लिए एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया। इसमें चूरू के बाल पंचायत लीडर जीतेश कुमार डूडी भी शामिल रहे और सभी का स्वागत करने के साथ कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
क्या कहा जीतेश कुमार डूडी ने?
माँ सरस्वती को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए जीतेश ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया। जीतेश ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव से पहले डिजिटल बाल मेला ने 14 नवंबर 2021 को राजस्थान विधानसभा में पहली बार बच्चों के लिए बाल सत्र का आयोजन किया। जीतेश के अनुसार किसी भी देश की मज़बूती उसके लोकतंत्र की मज़बूती पर निर्भर करती है और लोकतंत्र तभी मज़बूत होगा जब स्थानीय स्तर की सरकार यानि की ग्राम सरकार मज़बूत होगी। “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत गाँव के बच्चों को पंचायती प्रणाली के बारे में जानकारी देने, लोकतंत्र में उनकी सहभागिता बढ़ाने, भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने के साथ ही ग्राम पंचायत को भी बाल मित्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे में जीतेश ने नई पीढ़ी से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: जानिए किसे चुना रंगाईसर गाँव ने अपना “बाल सरपंच”
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: काजड़ा ने चुना अपना “बाल सरपंच”
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

