तनय।
डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की आधिकारिक शुरुआत बीते रविवार 2 अक्टूबर को नागौर के बरांगना से हो गई है। इस अवसर पर नागौर जिले की बाल पंचायत लीडर ललिता बाबल भी मौजूद रही और कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
जयपुर। 2 अक्टूबर 1959 को राजस्थान के नागौर जिले में ही सबसे पहले पंचायती राज की शुरुआत हुई थी। इसके ठीक 63 वर्ष बाद नागौर की धरती पर एक बार फिर से एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की आधिकारिक शुरुआत 2 अक्टूबर को नागौर के ही बरांगना से हो गई है। इस अवसर पर नागौर के मकराना की मनाना पंचायत निवासी ललिता बाबल भी मौजूद रही, जो नागौर से “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत बाल पंचायत जिला लीडर है। ललिता बाबल ने इस कार्यक्रम में सभी को इस अभियान के बारे में संबोधित भी किया।
क्या कहा ललिता बाबल ने?
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान की लॉन्चिंग के अवसर पर इस कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों स्वागत करते हुए ललिता बाबल ने बताया कि कोरोना काल में जब बच्चे अपने घरों तक ही सीमित रह गए, तब उन्होंने डिजिटल बाल मेला के अभियान “बच्चों की सरकार कैसी हो” के बारे में सुना और इसके लिए अपना वीडियो बनाकर भेजा। एंट्री के बाद इस अभियान के तहत कई ऑनलाइन सत्र हुए, जिनमें ललिता को मंत्रियों और अधिकारियों से बातचीत करने का मौका मिला। इस अभियान के ही तहत ललिता को राजस्थान विधानसभा में “बच्चों की विधानसभा” सत्र में शामिल होने का भी मौका मिला, जहाँ उन्होंने बाल विवाह का मुद्दा उठाया। साथ ही ललिता ने “बाल सरपंच” कैसे बने, कौन बन सकता है, ग्राम पंचायत में बच्चों की सहभागिता कैसे बढ़ाई जाए और पंचायत को “बाल मित्र पंचायत” बनाने में बच्चों की भूमिका जैसी बातों के बारे में भी बताया।
यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: मुख्य अतिथियों ने किया वीडियो विमोचन
यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: बरांगना ने चुना अपना “बाल सरपंच”
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

