तनय।
डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” ने कल यानि की 17 अक्टूबर को चूरू के रंगाईसर गाँव में दस्तक दे दी है। इस अवसर पर रंगाईसर में “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया।
जयपुर। 2 अक्टूबर 1959 के दिन आधुनिक भारत में पहली बार राजस्थान के नागौर जिले से पंचायती राज की शुरुआत हुई थी। इसके ठीक 63 वर्ष बाद 2 अक्टूबर 2022 के दिन राजस्थान के नागौर के बरांगना से ही “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके बाद 8 अक्टूबर को जयपुर (Jaipur) के राजावास (Rajawas) गाँव, 15 अक्टूबर को झुंझुनूं (Jhunjhunu) के काजड़ा (Kajra) गाँव और फिर 17 अक्टूबर को यह अभियान चूरू (Churu) के रंगाईसर (Rangaisar) गाँव पहुँचा। बच्चों के लिए शुरू किए गए इस नवाचारी अभियान के लिए डिजिटल बाल मेला ने यूनिसेफ से हाथ मिलाया है। इस अवसर पर बच्चों के लिए एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया, जिसमें रंगाईसर की सरपंच गुमानी देवी, सरपंच प्रतिनिधि दुलाराम मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र मीणा और पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बाना मुख्य अतिथियों (Chief Guests) के तौर पर शामिल हुए।
चूरू की बेटियों ने दिखाया नेतृत्व का गुण
रंगाईसर में बच्चों के लिए आयोजित “बाल पंचायत” (Baal Panchayat) में 256 बच्चों ने हिस्सा लिया। इन बच्चों के लिए “बाल सरपंच” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें “बाल सरपंच” के पद के लिए 8 बेटियों ने अपनी दावेदारी पेश की और बताया कि अगर वो सरपंच होती, तो अपने क्षेत्र में बदलाव लाने और समस्याओं के निवारण के लिए क्या करती। इसके ज़रिए चूरू की बेटियों ने अपना नेतृत्व का गुण दिखाया। इन दावेदारों के लिए पंचायत में उपस्थित अन्य बच्चों ने उनके लिए लाइव वोटिंग की और अपने पसंदीदा दावेदार के लिए वोट किया। सबसे ज़्यादा वोट्स के आधार पर चुने हुए दावेदार को रंगाईसर से “बाल सरपंच” चुना जाएगा और भविष्य में होने वाली पंचायतों में बैठने और अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, उसे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले बच्ची को बाल उपसरपंच और तीसरे स्थान पर रहने वाली बच्ची को बाल पंच चुना जाएगा।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch अभियान पहुँचा चूरू के रंगाईसर गाँव, बच्चों में दिखा “बाल पंचायत” के लिए उत्साह
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: काजड़ा की सरपंच मंजू तंवर ने बताया इस अभियान को स्वच्छ राजनीति की दृष्टि से बच्चों के लिए ज्ञानप्रद
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

