Main Bhi Baal Sarpanch: रंगाईसर गवर्नमेंट स्कूल प्रिंसिपल रामेश्वर लाल ने इस अभियान के अवसर को बताया सौभाग्यशाली

तनय।

डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” ने 17 अक्टूबर को चूरू के रंगाईसर गाँव में दस्तक दी। इस अवसर पर रंगाईसर गाँव के गवर्नमेंट स्कूल के प्रिंसिपल रामेश्वर लाल भी मुख्य अतिथियों में से एक रहे।

जयपुर। 2 अक्टूबर को डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की आधिकारिक शुरुआत नागौर (Nagaur) के बरांगना (Barangana) गाँव से होने के बाद 8 अक्टूबर को इस अभियान ने जयपुर (Jaipur) के राजावास (Rajawas) गाँव, 15 अक्टूबर को झुंझुनूं (Jhunjhunu) के काजड़ा (Kajra) गाँव के बाद 17 अक्टूबर को चूरू (Churu) के रंगाईसर (Rangaisar) गाँव में दस्तक दे दी है। इस अवसर पर बच्चों के लिए एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया, जिसमे रंगाईसर के गवर्नमेंट स्कूल के प्रिंसिपल रामेश्वर लाल भी मुख्य अतिथियों में से एक रहे और कार्यक्रम में सभी को इस अभियान के बारे में संबोधित भी किया।

क्या कहा रामेश्वर लाल ने?

प्रिंसिपल रामेश्वर लाल ने “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत भागीदारी सुनिश्चित करने के अवसर को सौभाग्यशाली बताया। साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे निचले स्तर ग्राम पंचायत का विकास कैसे किया जा सकता है, सरपंच के चुनाव की पूरी प्रक्रिया से बच्चों को कैसे रुबरु किया जा सकता है, कैसे लोकतंत्र को मज़बूत किया जा सकता है आदि बातों की जानकारी बच्चों को देने के लिए भी इस अभियान को अहम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली पीढ़ी में चुनावी प्रक्रिया को लेकर जागरूकता होनी ज़रूरी है और इसके लिए यह अभियान ज़रूरी है। इस अभियान के लिए उन्होंने डिजिटल बाल मेला और कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद देते हुए अपना संबोधन समाप्त किया।

यह भी पढ़ें :-Main Bhi Baal Sarpanch: चूरू की बेटियों ने दिखाया नेतृत्व का गुण

Main Bhi Baal Sarpanch

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch अभियान पहुँचा चूरू के रंगाईसर गाँव, बच्चों में दिखा “बाल पंचायत” के लिए उत्साह

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….

फेसबुकhttps://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *