Main Bhi Baal Sarpanch: झुंझुनूं से बाल पंचायत लीडर निहारिका शर्मा ने बताया मज़बूत लोकतंत्र में “बाल सहभागिता” को अहम

तनय।

डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) का नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” 15 अक्टूबर को झुंझुनूं के काजड़ा गाँव में पहुँचा। इस अवसर पर झुंझुनूं से बाल पंचायत लीडर निहारिका शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल रही और सभी का स्वागत भी किया।

जयपुर। 2 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से (Nagaur) के बरांगना (Barangana) गाँव से शुरू हुए डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” नागौर का कारवाँ 8 अक्टूबर को जयपुर (Jaipur) के राजावास (Rajawas) गाँव, 15 अक्टूबर को झुंझुनूं (Jhunjhunu) के काजड़ा (Kajra) गाँव और फिर 17 अक्टूबर को चूरू (Churu) के रंगाईसर (Rangaisar) गाँव पहुँचा। इस अवसर पर बच्चों के लिए “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया। काजड़ा में आयोजित बाल पंचायत में झुंझुनूं से बाल पंचायत लीडर निहारिका शर्मा भी शामिल रही और सभी का इस कार्यक्रम में स्वागत करने के साथ संबोधित भी किया।

क्या कहा निहारिका शर्मा ने?

निहारिका ने इस अभियान को संबोधित करते हुए डिजिटल बाल मेला द्वारा 14 नवंबर 2021 को राजस्थान विधानसभा में पहली बार बच्चों के लिए आयोजित बाल सत्र के बारे में किया। निहारिका ने कहा कि किसी भी देश की मज़बूती उसके लोकतंत्र की मज़बूती पर निर्भर करती है और लोकतंत्र तभी मज़बूत होगा जब स्थानीय स्तर की सरकार यानि की ग्राम सरकार मज़बूत होगी। और इसके लिए निहारिका ने “बाल सहभागिता” (Child Participation) को अहम बताया। निहारिका ने आगे यह भी बताया कि”मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत गाँव के बच्चों को पंचायती प्रणाली के बारे में जानकारी देने, लोकतंत्र में उनकी सहभागिता बढ़ाने, भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने के साथ ही ग्राम पंचायत के नेतृत्वकर्ताओं के बीच की दीवार गिराने का भी काम करेगा, जिससे बच्चों की आवाज़ को न सिर्फ सुना जाएगा, बल्कि उसे अहमियत भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता”, क्या हैं इसकी अहमियत?

Main Bhi Baal Sarpanch

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: चूरू के बाल पंचायत लीडर जीतेश डूडी ने ऐसे की नई पीढ़ी से अपील

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….

फेसबुकhttps://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम   –  https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटरhttps://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *