तनय।
डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत झुंझुनूं के काजड़ा गाँव में आयोजित “बाल पंचायत” में वोटिंग के द्वारा “बाल सरपंच” को चुन लिया गया है।
जयपुर। 2 अक्टूबर 2022 को डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की आधिकारिक शुरुआत के बाद 15 अक्टूबर को यह अभियान झुंझुनूं (Jhunjhunu) के काजड़ा (Kajra) गाँव पहुँचा। इस अवसर पर एक “बाल पंचायत” (Baal Panchayat) का भी आयोजन किया गया, जिसमें लाइव वोटिंग के माध्यम से काजड़ा से “बाल सरपंच” चुन लिया गया है।
किसे चुना काजड़ा की बाल पंचायत ने?
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत काजड़ा में आयोजित “बाल पंचायत” में 5 स्कूलों के 229 बच्चों ने हिस्सा लिया। इनमें से कुल 10 बच्चों ने “बाल सरपंच” (Baal Sarpanch) के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए बताया कि अगर वो सरपंच होते तो अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए किस तरह काम करते। पंचायत में मौजूद सभी बच्चों को अपने पसंदीदा दावेदार के लिए लाइव वोटिंग करने का मौका दिया गया। इन वोटों की गिनती पूरी होने के बाद काजड़ा से बाल सरपंच चुन लिया गया है। सबसे ज़्यादा वोटों (86) के साथ अभिषेक शेखावत को काजड़ा से बाल सरपंच चुना गया है। उन्हें अपने क्षेत्र में होने वाली पंचायतों में बैठने और सुझाव देने का मौका तो मिलेगा ही, साथ ही डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा दूसरे स्थान पर रहे आशीष मान (65 वोट) को बाल उपसरपंच और तीसरे स्थान पर रही कीर्ति शर्मा (37 वोट) को बाल पंच चुना गया है।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: इस दिन राजस्थान के भरतपुर संभाग पहुँचेगा बाल पंचायत का कारवाँ
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: रंगाईसर गवर्नमेंट स्कूल प्रिंसिपल रामेश्वर लाल ने इस अभियान के अवसर को बताया सौभाग्यशाली
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

