Main Bhi Baal Sarpanch: राजावास ने चुना अपना “बाल सरपंच”

Baal Panchayat

तनय।

डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के “मैं भी बाल सरपंच” अभियान ने 8 अक्टूबर को राजावास में दस्तक दी। इसके साथ ही एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया, जिसमें वोटिंग के द्वारा राजावास से “बाल सरपंच” को चुन लिया गया है।

जयपुर। 8 अक्टूबर को डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” ने जयपुर (Jaipur) के राजावास (Rajawas) गाँव में दस्तक दी। इस अवसर पर एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया, जिसमें लाइव वोटिंग के माध्यम से राजावास से “बाल सरपंच” को चुन लिया गया है।

किसे चुना राजावास की बाल पंचायत ने?

“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत राजावास की “बाल पंचायत” (Baal Panchayat) में 400 से भी ज़्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया और एक नया रिकॉर्ड बनाया। इनमें से कुल 36 बच्चों ने “बाल सरपंच” के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए बताया कि अगर वो सरपंच होते तो अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए किस तरह काम करते। पंचायत में मौजूद सभी बच्चों को अपने पसंदीदा दावेदार के लिए लाइव वोटिंग करने का मौका दिया गया। इन वोटों की गिनती पूरी होने के बाद राजावास से बाल सरपंच चुन लिया गया है। सबसे ज़्यादा 151 वोटों के साथ जयशंकर मीणा को राजावास से बाल सरपंच चुना गया है। उन्हें अपने क्षेत्र में होने वाली पंचायतों में बैठने और सुझाव देने का मौका तो मिलेगा ही, साथ ही डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा 106 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे रित्विका चौधरी को बाल उपसरपंच और 57 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे जीतेश यादव को बाल पंच चुना गया।

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: राजावास की बच्चियों की संस्कृतिक प्रस्तुति ने किया सभी को प्रभावित

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: राजावास में बना “बाल पंचायत” का नया रिकॉर्ड

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *