तनय।
डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) द्वारा शुरू किए गए नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के तहत राजावास में आयोजित “बाल पंचायत” में बच्चों ने सिर्फ पंचायती राज और ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र के बारे में ही नहीं जाना। यहाँ उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
जयपुर। 2 अक्टूबर 2022 को नागौर से आधिकारिक शुरुआत के बाद डिजिटल बाल मेला का नवाचारी अभियान 8 अक्टूबर को जयपुर (Jaipur) के राजावास गाँव पहुँचा। इस अभियान के तहत यहाँ बच्चों के लिए एक “बाल पंचायत” (Baal Panchayat) का भी आयोजन किया गया, जिसमें राजावास की सरपंच मीनाक्षी मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर मौजूद 400 से भी ज़्यादा बच्चों ने पंचायती राज, सरपंच के कार्यों, ग्राम पंचायत और इस तरह के अन्य विषयों के बारे में जानने के साथ ही “बाल सरपंच” (Baal Sarpanch) पद के लिए अपनी दावेदारी भी पेश की। पर इतना ही नहीं, यहाँ पर स्कूली बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी।
स्कूली बच्चियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने किया सभी को प्रभावित
राजावास में आयोजित बाल पंचायत के दौरान राजावास के जलसू ब्लॉक स्थित गवर्नमेंट सीनियर सैकंडरी स्कूल की बच्चियों ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural Program) की प्रस्तुति भी दी और सभी को प्रभावित किया। 12th क्लास की जीन सैन ने बेटियों पर एक गीत पेश किया। 11th क्लास की हर्षिता सैनी, पायल कंवर, प्रिया गुर्जर, रिमझिम कुमावत, प्रिया मीणा और 12th क्लास की सीमा गुर्जर, रेणु जाट, मीरा सैनी, खुशी और शिवानी ने फिल्मी गाने पर डांडिया डांस की प्रस्तुति दी। वहीं 7th क्लास की अक्षिता जैन, निशू चौधरी, खुशी चौधरी, अनिशा कुमारी और करीना बैरवा ने देश को सलामी देते हुए एक कई फिल्मी गीतों के मैशअप पर डांस पेश किया। इन तीनों प्रस्तुतियों को कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने तालियों के साथ खूब सराहा।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: राजावास में बना “बाल पंचायत” का नया रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: राजावास की सरपंच मीनाक्षी मीणा ने किया “बाल मित्र पंचायत” बनाने का वादा
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

