तनय।
डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के अनूठे अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के तहत चूरू के रंगाईसर गाँव में भी “बाल पंचायत” का आयोजन हुआ। इसमें वोटिंग के द्वारा “बाल सरपंच” को चुन लिया गया है।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की 2 अक्टूबर 2022 को आधिकारिक शुरुआत होने के बाद 17 अक्टूबर को इस अभियान का कारवाँ चूरू (Churu) के रंगाईसर (Rangaisar) गाँव पहुँचा। इस अवसर पर एक “बाल पंचायत” (Baal Panchayat) भी आयोजित की गई, जिसमें लाइव वोटिंग के माध्यम से रंगाईसर से “बाल सरपंच” को चुन लिया गया है।
किसे चुना रंगाईसर की बाल पंचायत ने?
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत रंगाईसर की “बाल पंचायत” में 256 बच्चों ने हिस्सा लिया। इनमें से कुल 8 बच्चियों ने “बाल सरपंच” (Baal Sarpanch) के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए बताया कि अगर वो सरपंच होती तो अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए किस तरह काम करती। पंचायत में मौजूद सभी बच्चों को अपने पसंदीदा दावेदार के लिए लाइव वोटिंग करने का मौका दिया गया। इन वोटों की गिनती पूरी होने के बाद रंगाईसर से बाल सरपंच चुन लिया गया है। सबसे ज़्यादा वोटों (106) के साथ बसकरा सारण को रंगाईसर से बाल सरपंच चुना गया है। उन्हें अपने क्षेत्र में होने वाली पंचायतों में बैठने और सुझाव देने का मौका तो मिलेगा ही, साथ ही डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा दूसरे स्थान पर रही चंद्रा स्वामी (54 वोट) को बाल उपसरपंच और तीसरे स्थान पर रही अंजिका सारण (52 वोट) को बाल पंच चुना गया है।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: इस दिन राजस्थान के भरतपुर संभाग पहुँचेगा बाल पंचायत का कारवाँ
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: रंगाईसर गवर्नमेंट स्कूल प्रिंसिपल रामेश्वर लाल ने इस अभियान के अवसर को बताया सौभाग्यशाली
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

