स्थानीय सरपंच राकेश रोत बतौर मुख्य अतिथि करेंगे बच्चों से करेंगे संवाद….
जयपुर।
डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा शुरू किये गये “मैं भी बाल सरपंच” अभियान का कारवाँ अब उदयपुर संभाग जा पहुंचा है, जहां बाल पंचायत का अयोजन किया जाएगा। राजस्थान के सभी संभाग ऐसी बाल पंचायतों के गवाह बन रहे हैं। इन बाल पंचायतों में बच्चों ने अपने संभाग के हर मुद्दे को अपने सरपंच और दुनिया के सामने रखा। अब समय उदयपुर संभाग में दस्तक देने का, बच्चों की आवाज को मुखर करने का है।
30 नवंबर को इस अभियान के तहत डूंगरपुर जिले के कहांरी गाँव में एक “बाल पंचायत” आयोजित होगी। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय सरपंच श्री राकेश रोत शामिल होंगे ।
डूंगरपुर के कहांरी गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन में ग्रामीण बच्चों के लिए एक ‘बाल पंचायत’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों को पंचायती राज और ‘शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता’ के द्वारा ग्रामीण स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था से रुबरु कराया जाएगा, साथ ही ग्राम पंचायत को “बाल मित्र” पंचायत बनाने का प्रयास किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में l ‘बाल सरपंच’ प्रतियोगिता का आयोजन कर, इच्छुक बच्चों को बाल सरपंच की दावेदारी पेश करने का अवसर दिया जाएगा, जिसमें उन्हें गाँव की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा करने का मौका मिलेगा। इसके बाद लाइव वोटिंग के माध्यम से जीतने वाले दावेदार को बाल सरपंच चुना जाएगा ।
उदयपुर संभाग के डूंगरपुर जिले का चयन इसलिए किया गया ताकि राज्य के सभी इलाकों का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हो।
गौरतलब है कि डूंगरपुर, उदयपुर संभाग के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में से एक है जहां राजनीतिक तौर पर कांग्रेस और बीजेपी अलावा भारतीय ट्राइबल पार्टी भी विशेष महत्व रखती है|
चयनित बाल सरपंचों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही अपने गाँव की पंचायतों में बैठने और सुझाव देने का मौका मिलेगा। दूसरे स्थान पर आने वाले बाल दावेदार को बाल उप-सरपंच और तीसरे स्थान पर आने वाले बाल दावेदार को बाल पंच चुना जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया सभी संभागों में बाल पंचायतों के आयोजन के बाद जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे ये सभी बाल प्रतिनिधि शामिल होंगे।
अगर आपका बच्चा भी इस अभियान से जुड़ना चाहता है, और बाल सरपंच बनना चाहता है तो आप #DigitalBaalMela की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

