तनय।
डिजिटल बाल मेला द्वारा शुरू किया गया अभियान ‘मैं भी बाल सरपंच’ कल 5 नवंबर को कोटा संभाग में पहुँचेगा। इसके लिए बारां जिले के चरडाना गाँव का चयन किया गया है।
जयपुर। पूरे राजस्थान में ले जाने के प्रण के साथ डिजिटल बाल मेला अपने नवाचारी अभियान के साथ कल 5 नवंबर को कोटा (Kota) संभाग के बारां (Baran) जिले में आगाज़ करेगा। इसके अंतर्गत बारां के चरडाना (Chardana) गाँव में बच्चों के लिए एक ‘बाल पंचायत’ का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें गाँव के सरपंच कृष्ण मुरारी दिलावर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
क्या होगा ‘बाल पंचायत’ में?
इस बाल पंचायत में ग्रामीण बच्चों को पंचायती राज व्यवस्था, सरपंच, ग्रामीण स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जाएंगी। साथ ही इसमें उनकी सहभागिता बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा। इतना ही नहीं, बच्चों के लिए एक ‘बाल सरपंच’ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें लाइव वोटिंग द्वारा चरडाना से बाल सरपंच चुना जाएगा। उसे गाँव में आगे होने वाली पंचायतों में बैठने के साथ ही डिजिटल बाल मेला के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch अभियान को आज एक महीना हुआ पूरा, देखें अब तक का सफर
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: Children raised serious issues in Baal Panchayat of Jawanpura
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

