तनय।
डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” ने 8 अक्टूबर को जयपुर के राजावास गाँव में दस्तक दे दी है। इस अवसर पर राजावास में “बाल पंचायत” का आयोजन किया गया, जिसमें एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
जयपुर। 2 अक्टूबर 1959 के दिन आधुनिक भारत में पहली बार राजस्थान के नागौर जिले से पंचायती राज की शुरुआत हुई थी। इसके ठीक 63 वर्ष बाद 2 अक्टूबर 2022 के दिन राजस्थान के नागौर के बरांगना से ही “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके 6 दिन बाद 8 अक्टूबर को यह अभियान जयपुर (Jaipur) के राजावास (Rajawas) गाँव पहुँचा। बच्चों के लिए शुरू किए गए इस नवाचारी अभियान के लिए डिजिटल बाल मेला ने यूनिसेफ से हाथ मिलाया है। इस अवसर पर बच्चों के लिए एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया, जिसमें राजावास की सरपंच मीनाक्षी मीणा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई।
राजावास में बना नया रिकॉर्ड
राजावास में बच्चों के लिए आयोजित “बाल पंचायत” (Baal Panchayat) में नया रिकॉर्ड (Record) बन गया है। इस बाल पंचायत में 5 विद्यालयों के 400 से भी ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया, जो बाल उपस्थिति रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं, इन बच्चों के लिए “बाल सरपंच” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें “बाल सरपंच” के पद के लिए 36 बच्चों ने अपनी दावेदारी पेश की और बताया कि अगर वो सरपंच होते, तो अपने क्षेत्र में बदलाव लाने और समस्याओं के निवारण के लिए क्या करते। पंचायत में उपस्थित अन्य बच्चों ने उनके लिए लाइव वोटिंग की और अपने पसंदीदा दावेदार के लिए वोट किया। सबसे ज़्यादा वोट्स के आधार पर चुने हुए दावेदार को “बाल सरपंच” बनाया जाएगा और भविष्य में होने वाली पंचायतों में बैठने और अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, उसे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: राजावास की सरपंच मीनाक्षी मीणा ने किया “बाल मित्र पंचायत” बनाने का वादा
जयपुर की राजावास ग्राम पंचायत में आयोजित हुई "बाल पंचायत"
बच्चों ने बढ़ – चढ़कर लिया भाग, जाना कैसे बनें "बाल सरपंच"।
बड़े उत्साह से पेश की "बाल सरपंच" बनने के लिए दावेदारी, किया मतदान@UNICEFIndia#MaiBhiBaalSarpanch #digitalbaalmela #DigitalBaalMela2022 #Sarpanch #BaalSarpanch pic.twitter.com/vVVZZoyfyY— Digital Baal Mela (@DigitalBaalMela) October 8, 2022
यह भी पढ़ें :- “Main Bhi Baal Sarpanch” अभियान ने दी जयपुर के राजावास में दस्तक, “बाल पंचायत” का हुआ आयोजन
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

