“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के बारे में 300 से ज्यादा बच्चों को कर चुके है जागरूक…..
आदित्य शर्मा|
जयपुर| डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के तहत राजस्थान के कई जिलों में लीडर की नियुक्ति की गई है| यह लीडर वह बच्चे है जो डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित राजस्थान विधानसभा बाल सत्र का हिस्सा बने थे| लीडर के तौर पर यह बच्चे अपने-अपने क्षेत्र के बच्चों को “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जोड़ रहे है| साथ ही सपने क्षेत्र के विद्यालयों और सरपंचों तक यह अभियान पहुंचाने का काम कर रहे है|
ऐसे ही एक डिस्ट्रिक्ट लीडर हनुमानगढ़ के पारस भी है, जो अपने क्षेत्र के बच्चों को इस अभियान के बारे में जागरूक कर रहे है| इतना ही नहीं उन बच्चों के विडियो बना डिजिटल बाल मेला पर रजिस्टर भी करने में बच्चों सहायता कर रहे है| पारस ने अपने क्षेत्र के कई विद्यालयों में जाकर भी इस अभियान के बारे में जागरूक किया है और अपने सरपंच से “बाल पंचायत” कराने की अपील भी की है| इतनी कम उम्र में डिस्ट्रिक्ट लीडर की भूमिका निभा उसे निष्ठापूर्वक निभाने पर डिजिटल बाल मेला पारस का अभिनंदन करता है, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है|
गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा शुरू किये गए अभियान “मैं भी बाल सरपंच” में बच्चों की राजनीतिक जागरूकता पर काम किया गया है| बच्चों को त्रि-स्तरिय पंचायती राज प्रणाली के प्रति शिक्षित कर सक्रिय और सहभागी बनाने का काम किया जा रहा है| अभी तक इस अभियान के तहत राजस्थान के 6 संभागों में बाल पंचायत का आयोजन किया जा चूका है और 30 नवम्बर को यह अभियान उदयपुर संभाग पहुँचेगा|
अगर आपका बच्चा भी इस अभियान से जुड़ना चाहता है, और बाल सरपंच बनना चाहता है तो आप #DigitalBaalMela की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

