तनय।
बीते शनिवार को राजावास में “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत एक बाल पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें कई “बाल सरपंच” प्रत्याशियों तय प्रतिशत से भी कम वोट मिले।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के नवाचारी अभियान के तहत शनिवार 8 अक्टूबर को जयपुर (Jaipur) के राजावास (Rajawas) गाँव में एक बाल पंचायत (Baal Panchayat) का भी आयोजन किया गया। बच्चों के लिए आयोजित इस बाल पंचायत में इच्छुक बच्चों को राजावास क्षेत्र से “बाल सरपंच” (Baal Sarpanch) पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का मौका भी दिया गया। इसके लिए लाइव वोटिंग हुई। 400 से भी ज़्यादा बच्चे इस बाल पंचायत में मौजूद थे, जिनमें से 381 बच्चों ने वोट डाले। वहीं बाल सरपंच पद के लिए 36 दावेदार (Candidates) थे। ऐसे में स्वाभाविक है कि कई दावेदारों को बहुत ही कम वोट मिले होंगे।
कईयों को तो नहीं मिला एक भी वोट
यूँ तो इस बाल सरपंच लाइव वोटिंग में किसी भी तरह की चुनावी आवेदन राशि का कोई भी प्रावधान नहीं था। ऐसे में जिन दावेदारों को कुल 381 वोटों का 1/6 भी नहीं मिला, उनकी बिना किसी राशि के ही जमानत जब्त हो गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि 36 प्रत्याशियों में से सिर्फ 2 प्रत्याशियों को ही कुल वोटों का 1/6 या इससे ज़्यादा मिला। अन्य 34 प्रत्याशियों को तय प्रतिशत (16.66%) से भी कम वोट मिले। 28 प्रत्याशी ऐसे थे जिन्होंने दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया। 11 प्रत्याशी तो ऐसे भी थे जिन्हें एक भी वोट नहीं मिला।
यह भी पढ़ें :- “Main Bhi Baal Sarpanch” अभियान का झुंझुनूं में इस दिन होगा आगाज़
जयपुर के राजावास में शुरू हुई "बाल पंचायत"
बच्चों ने पेश की अपनी दावेदारी, बनने के लिए "बाल सरपंच।@UNICEFIndia#MaiBhiBaalSarpanch #digitalbaalmela #DigitalBaalMela2022 #Sarpanch #BaalSarpanch pic.twitter.com/GtvpzF6sFX— Digital Baal Mela (@DigitalBaalMela) October 8, 2022
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: राजावास ने चुना अपना “बाल सरपंच”
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

