आध्यात्मिक सलाहकार और रैकी ग्रैंडमास्टर श्रीमती रजनी भार्गव ने बच्चों को बताई मेडिटेशन की अहमियत …
गर्वित शर्मा
जयपुर : जयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरनाथपुरा में आज मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध आध्यात्मिक सलाहकार और रैकी ग्रैंडमास्टर श्रीमती रजनी भार्गव ने बच्चों से संवाद किया। इतना ही नहीं श्रीमती भार्गव ने बच्चों को मेडिटेशन की अहमियत बताते हुए उन्हें मेडिटेशन भी सिखाया। बच्चों ने भी श्रीमती भार्गव से वादा किया कि वे प्रतिदिन मेडिटेशन किया करेंगे।
सुबह 11 बजे आयोजित हुए इस सत्र में 150 से भी अधिक बच्चों मौजूद रहे जिन्होंने मेडिटेशन के फायदे जाने। इस कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती ममता खेडिया, श्रीमती निशा शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अंत में फ्यूचर सोसायटी की उपाध्यक्ष श्रीमती रविता शर्मा ने श्रीमती रजनी भार्गव और विद्यालय स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया कि आजकल बच्चे काफी तनावग्रस्त हैं। इसके लिए बच्चों को कई प्रकार की मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए डिजिटल बाल मेला ने यह मेडिटेशन सत्र शुरू किए हैं। डिजिटल बाल मेला द्वारा इससे पूर्व भी मेडिटेशन सत्रों का आयोजन किया जा चुका है जहां बच्चों ने ऑनलाइन जुड़कर मेडिटेशन किया था। डिजिटल बाल मेला मेडिटेशन सत्रों की इस श्रंखला को आगे भी जारी रखेगा।
डिजिटल बाल मेला ने जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

