आदित्य शर्मा।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के तहत 15 दिसंबर को ऑनलाइन सत्र रखा गया। गूगल मीट के माध्यम से हुए इस सत्र में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री और मालवीय नगर से 7 बार विधायक कालीचरण सर्राफ मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों से छात्र राजनीति से दिग्गज राजनेता तक आने वाली चुनौतियों पर संवाद किया और अपने छात्र राजनीति से जुड़े किस्से सुनाए। इन बच्चों में राजस्थान के 30 “बाल प्रतिनिधि” भी शामिल थे।
शाम 5 बजे हुए इस सत्र में बच्चों में अपने सवाल भी मुख्य अतिथि के सामने रखे। जिनमें से कुछ सवाल है–
प्रश्न 1– आजकल छात्र राजनीति में जगह बनाने के लिए युवक हिंसा या उग्र प्रदर्शन का सहारा ले रहे है इस विषय में आपका क्या मानना है?
उत्तर– उग्र प्रदर्शन जो कर रहा है उन्हें आप छात्र नहीं कह सकते है और राजनीति में ये लोग आ तो सकते है पर लंबे समय तक जनता इन्हें टिकने नहीं देगी।
प्रश्न 2– एक युवा नेता अपने द्वारा किए गए कामों को जनता तक कैसे पहुंचा सकता है?
उत्तर– अगर आपका काम निष्ठा और सद्भावना से किया गया है तो आपको काम किसी तक पहुंचाने की जरूरत नहीं पड़ेगी आपका काम अपने आप बोलेगा।
प्रश्न 3– आपने राजनीति में आने के लिए क्या किया और आपका सफर क्या रहा?
उत्तर– में राजनीति छात्र संघ का अध्यक्ष के तौर पर आया था, जिसके बाद मेने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए काम करना भी शुरू किया और सन 1985 में पहली बार विधानसभा चुनाव लडा जिसमें में जीता भी उसके बाद आज तक मात्र एक बार में चुनाव हारा। जब राजनीति में इतना सक्रिय रहने लगा तब मुझे राजस्थान का शिक्षा मंत्री व स्वास्थय मंत्री भी बनाया गया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस सत्र का संचालन 12 वी कक्षा की प्रिया शर्मा ने किया था, जिनका साथ जीतेश डूडी, ललिता बाबल, निहारिका शर्मा और नेहल जैन ने समय समय पर दिया। इस सत्र में डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखने वाली जान्हवी शर्मा भी अन्य बच्चों के साथ मौजूद थी, जिन्होंने बताया कि डिजिटल बाल मेला इस प्रकार के 3 और सत्रों का आयोजन भी पूर्व हफ्ते में कर चुका है, जिनमें फुलेरा विधायक, नोखा विधायक, किशनगढ़ विधायक बच्चों के साथ जुड़े थे।
यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

