मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी का राजनीतिक सफर…

पार्षद से बने मुख्य संसदीय सचिव …

शिवाक्ष शर्मा..

संजय अवस्थी का जन्म 7 अक्तूबर, 1965 को गांव व डाकघर कंधेर, तहसील अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश में हुआ. वह वर्ष 1996 से 2006 तक जिला क्रिकेट संघ सोलन के अध्यक्ष और वर्ष 2000 से 2005 तक नगर परिषद सोलन के पार्षद रहे. वह वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के सदस्य है. संजय अवस्थी 30 अक्टूबर, 2021 को विधानसभा उप-चुनाव में प्रथम बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और दिसम्बर, 2022 में 14वीं विधानसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए. समाज सेवा तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने में इनकी विशेष रूचि है. इन्होंने रणजी ट्रॉफी राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है. 2023 में उन्हें मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और लोक निर्माण विभाग के लिए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्रालय से जोड़ा गया।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *