नगर निगम हेरिटेज, डिजिटल बाल मेला और फ्यूचर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी ने गोविंद देवजी मंदिर में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। दरअसल, बुधवार को आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में स्वच्छता कैंपेन और पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी इस कैंपेन की शुरूआत करते हुए गीले और सूखे कचरे को अलग—अलग डस्टबिन में डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त भी मौजूद रहे। उन्होंने छोटे बच्चों की ओर से बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शनी को देखकर कहा कि बच्चे लोगों को जागरूक करेंगे तो हमारा शहर और ज्यादा स्वच्छ होगा। हमे पिंकसिटी की छवि को और बेहतर बनाना है।
नगर निगम हेरिटेज, डिजिटल बाल मेला और फ्यूचर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजित किया गया…

