कल जारी होंगे टॉप – 20 बच्चों के नाम…

टॉप – 10 के नामों की घोषणा जल्द …

गर्वित शर्मा

जयपुर : डिजिटल बाल मेला द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 12 जून को आयोजित विशेष बाल सत्र की परिणाम प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। कल टॉप – 20 बच्चों के नाम डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर जारी किए जायेंगे।

बड़ा नेता बड़े वोट बैंक से बनता हैं। ये वही बच्चे हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर जनता के ज्यादा वोट मिले हैं।

इस परिणाम प्रक्रिया में टॉप 20 के बाद टॉप 10 के नाम घोषित किए जायेंगे। इसके लिए चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण को शुरुआत होगी। द्वितीय चरण की इस प्रक्रिया के तहत जिन बच्चों को फेसबुक पर सबसे अधिक वोट मिलेंगे वह टॉप – 10 में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वाधान में डिजिटल बाल मेला ने इस विशेष बाल सत्र का आयोजन किया था जिसमे देशभर से 68 बच्चों ने भाग लिया था। इन बच्चों ने स्पीकर, मुख्यमंत्री, मंत्री, तथा विधायक के रूप में विधानसभा की कार्यवाही का संचालन भी किया था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों को यह बड़ा मौका दिया था। इससे पूर्व 14 नवंबर 2021 को राजस्थान विधानसभा में भी डिजिटल बाल मेला विशेष बाल सत्र का आयोजन कर चुका है।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें – 

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *