बाल लेखक पारस माली।
प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है यह दिन महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती का प्रतीक है। इनका गणित में बहुत बड़ा योगदान और भूमिका थी। और जब तक उनकी मृत्यु नहीं हुई तब तक इन्होंने गणित और अंग्रेजी को अपने मित्र के रूप में बनाकर रखा।
राष्ट्रीय गणित दिवस का इतिहास।
यह दिन रामानुजन की योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। जो अब तक के सबसे महान भारतीय गणितज्ञ में से एक है। प्रतिभाशाली गणितज्ञ का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु की इरोड में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ। साल 2012 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रामानुजन की जीवन और उपलब्धियां का सम्मान करने के लिए 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानवता के विकास और प्रगति के लिए गणित के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक बढ़ाना है। राष्ट्रीय गणित दिवस का क्या है महत्व?
गणित के क्षेत्र में रामानुजन के योगदान को सम्मानित करने के लिए और जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल भारतीयों को ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों को अपने जुनून का पीछा करने और दुनिया को बदलने वाली नई चीजों की खोज करने की याद दिलाता है जैसे रामानुजन ने किया था।
राष्ट्रीय गणित दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
धन्यवाद
डिजिटल बाल मेला ने दिसंबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

