प्रदेश में पार्किंग व्यवस्था पर उठाया प्रश्न ..
साक्षी ठाकुर.
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन मुखर करते नज़र आए. शिमला के बी सी एस न्यू शिमला में पढ़ रही नवेदीता जस्ता का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था जिसमें उनका चयन विपक्ष के विधायक के रूप में किया गया.
विपक्ष में बैठी नवेदित ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा -“प्रदेश में बढ़ रहीं पार्किंग समस्या को ख़त्म करने या घटाने के लिए विभाग द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे है
निवेदिता के इस प्रश्न का जवाब, शहरी विकास मंत्री, रिज़ा शैख़ ने दिया |
नवेदिता ने अपनी एन्ट्री डिजिटल बाल मेला को भेजी थी जिसमें उन्होंने विशेष “बाल सत्र” में विपक्ष के नेता के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी.
इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

