मणिपुर के पहले भाजपा नेता जो बने हैं राज्य के मुख्यमंत्री
शिवाक्ष शर्मा
साल 1961 में मणिपुर के लुवांसंगबम ममंग लेइकाई में एक हिंदू परिवार में जन्मे बीरेन सिंह को बचपन से ही फुटबॉल में दिलचस्पी थी. जब वह 18 साल के थे, तब मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक मैच के दौरान सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) की फुट बॉल टीम में चुन लिए गए. साल 2002 में वह मणिपुर के एक क्षेत्रीय दल डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशनरी पीपुल्स पार्टी (Democratic Revolutionary Peoples Party) से जुड़ गए। 2002 में ही राज्य विधानसभा के चुनाव होने थे। उनकी पार्टी ने 23 कैंडिडेट चुनाव में उतारे, इनमें से सिर्फ दो ही जीतकर सदन पहुंच पाए। इन दो जीते प्रत्याशियों में से एक थे एन. बीरेन सिंह। वह (Heingang) हेनगांग विधानसभा सीट से विधायक बने थे, आज भी इसी सीट से विधायक हैं। फुटबॉल और पत्रकारिता के बाद सियासत के रूप में बीरेन सिंह की तीसरी पारी भी हिट रही।
पहला ही चुनाव जीतने में सफल रहे। यही वो दौर था जब कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह (Okram Ibobi Singh) की एन. बीरेन सिंह पर नजर पड़ी। बीरेन सिंह ने कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन दिया और बाद में औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो गए। साल 2007 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और दोबारा विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे। इस बार उन्हें सिंचाई व बाढ़ और खेल मंत्रालय जैसा भारी-भरकम पोर्टफोलिया मिला। सिंह ने 2012 के विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार निर्वाचन क्षेत्र बरकरार रखा। सितंबर 2016 में, उन्होंने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ विद्रोह करने के बाद मणिपुर विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। सिंह अक्टूबर 2016 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। 2017 में, सिंह ने हिंगांग सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और लगातार चौथी बार सीट बरकरार रखते हुए जीत हासिल की। उन्होंने 15 मार्च, 2017 को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, और राज्य में सीएम बनने वाले पहले भाजपा नेता बन गए।
बच्चों को मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के जीवन से सीख लेनी चाहिए| डिजिटल बाल मेला बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने और उनकी रचनात्मकता तथा कलात्मकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यरत है| डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने हेतु “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” तथा बच्चों की कला को बढ़ावा देने के लिए “मुजियम थ्रू माई आईज”, “शेड्स ऑफ़ कोविड” जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर चुका है| डिजिटल बाल मेला से जुड़ने के लिए 8005915026 पर संपर्क करें |
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें |
फेसबुक – ttps://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

