जल्द ही हिमाचल प्रदेश में लागू होगा 10 मिनट योग का प्रावधान…
आदित्य शर्मा.
शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित विधानसभा में 12 जून को “बाल सत्र” का आयोजन हुआ. इस में भारत से चयनित 68 बाल विधायकों ने प्रश्नकाल और विधानसभा के नियम 324 की कार्यवाही कर एक दिन के लिए सदन चलाया. जहां एक ओर प्रश्नकाल की कार्यवाही का संचालन बाल अध्यक्ष लवीश नेगी ने किया वही दूसरी ओर नियम 324 में बाल उप-सभापति राघव कल्ला ने सदन की कमान संभाली.
नियम 324 के तहत पहला सुझाव पक्ष की विधायिका एवं करसोग की बाल प्रत्याशी इक्शिता द्वारा दिया गया. उन्होंने अपने सुझाव में कोरोना के बाद से बच्चों में बढ़ रहे स्ट्रेस और हाइपरटेंशन की समस्या के रोकथाम हेतु, सरकार से विद्यालयों रोज़ 10 मिनट के लिए योग/मैडिटेशन कराने का प्रावधान लाने की मांग की. 2.5 मिनट चले अपने प्रस्ताव में उन्होंने कहा कि विद्यालयों में प्रार्थना के समय अगर योग/मैडिटेशन की व्यवस्था लागू कर दी जाए तो आने वाली पीढ़ी दबाव को झेलने में सक्षम हो सकेगी. इतना ही नहीं यह प्रावधान सरकारी के साथ ही निजी विद्यालयों पर भी लागू होने चाहिए.
डिजिटल बाल मेला कि जान्हवी शर्मा ने बताया कि जब इक्शिता सदन में अपना सुझाव रख रही थी तब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह, राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश एवं विधानसभा स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया मंच पर विराजमान थे. सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए संबोधन में उन्होंने इस सुझाव पर ख़ासा जोर दिया, और कहा था कि सरकार एवं शिक्षा विभाग जल्द से जल्द योग/मैडिटेशन कराने हेतु प्रावधान लाएगी.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

