लाइव पेंटिग प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन के लिए बचा एक दिन………

हवामहल लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता

बच्चों के लिए आखिरी मौका…..

आदित्य शर्मा|
जयपुर| राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित हवामहल लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन के लिए बच्चों का यह आखिरी मौका हैं| हवामहल में होने जा रही इस प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन मात्र 30 जून तक किया जा सकता है, इसके बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा| बच्चों को लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में हवा महल के प्रांगण में बैठ कर हवामहल के संस्थापक महाराजा सवाई प्रताप सिंह की लाइव चित्रकारी करनी है| 6-18 साल तक के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है| इन बच्चों को 6-12 और 13-18 के दो भाग में बांटा जाएगा|

इसके पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम दिनांक 25 जून थी, पर बच्चों का उत्साह और उमंग देखते हुए इस तारीख को बढाकर 30 जून कर दिया गया थी| DBM द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता को 11,000 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा| दूसरे स्थान पर आने पर 5,100 और तीसरे स्थान पर 1,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इतना ही नहीं 5 बच्चों को 500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा|

बच्चों के पास मात्र 2 दिन शेष हैं, इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए जाएंगे| यह प्रतियोगिता आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बाल मेला की पहल “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” के तहत आयोजित की जा रही है| गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला ने 6 जून को हवामहल में ही 15 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन भी किया था|

गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला बच्चों की जागरूकता के लिए इसे भिन्न-भिन्न कार्यक्रम और पहल का आयोजन करता रहता है| राजस्थान विधान सभा बाल सत्र भी ऐसी ही एक पहल का हिस्सा था| जिसमें कुल 200 बच्चे राजस्थान विधानसभा का हिस्सा बने थे और विधानसभा संचालित भी की|

आप भी अपने बच्चे को लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें :-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *