Main bhi baal sarpanch- विधायक सुरेश टाक का ऑनलाइन संवाद सत्र बदला जन सभा में…..

बच्चों को संबोधित करने के साथ ही अपने क्षेत्र की समस्याओं का भी किया समाधान …..

आदित्य शर्मा।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के तहत ऑनलाइन सत्र का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि किशनगढ़ से निर्दलीय विधायक सुरेश टाक ने “बाल प्रतिनिधियों” से संवाद किया और उन्हें निर्दलीय विधायक को आने वाली राजनीतक चुनौतियां बताई। शाम 5 बजे रखे गए इस सत्र में “बाल प्रतिनिधियों” ने भी मुख्य अतिथि से कई सवाल पूछे। जिनके जवाब शिक्षक की भूमिका निभा रहे विधायक ने विस्तार पूर्वक दिए।

14 दिसंबर को रखे गए इस सत्र की खास बात ये रही, की इस सत्र में विधायक के क्षेत्र के बच्चों को भी जुड़ने का मौका मिला, जिसकी वजह से यह ऑनलाइन संवाद सत्र कब बाल जन सभा में तब्दील हो गया पता ही नहीं चला। बच्चों ने विधायक टाक से राजस्थान की राजनीति, निर्दलीय विधायक की खरीद फरोख्त, दल गत राजनीति में निर्दलीय विधायक की भूमिका, विधायक के कार्य, उनकी ताकत जैसे कई सवाल इस सत्र में उठाए।

जिनका जवाब मुख्य अतिथि सुरेश टाक में सहजतापूर्वक दिया। इस सत्र में उनके क्षेत्र के बच्चों ने स्कूल में पानी की व्यवस्था, कमरों की व्यवस्था, टीचर्स का इंतजाम, सड़को की मरम्मत, डंपिंग यार्ड से होने वाली समस्या सहित कई बात अपने विधायक के सामने रखी । इन बातों का तुरंत संज्ञान लेते हुए विधायक ने जल्द से जल्द इन कार्यों को पूर्ण करने की बात कही।

ऑनलाइन हुए इस सेशन का संचालन कर रही 12वीं कक्षा की प्रिया शर्मा का भी विधायक सुरेश टाक ने हौसला बढ़ाया। इस सत्र के संचालन में सुजल शर्मा, नेहल जैन, जयंत गोएंका और धनुश्री चौधरी में अभी अहम भूमिका निभाई। डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा नेकि 15 दिसंबर को जयपुर विधायक कालीचरण सर्राफ़ बच्चों से संवाद करेंगे।

यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *