राजस्थान के पारस माली ने बताया की राजनीतिक पार्टियों को अपने घोषणापत्र में बच्चों के लिए क्या बातें रखनी चाहिए।
बाल लेखक पारस माली।
नमस्कार मैं पारस माली हनुमानगढ़ राजस्थान से।
जैसा कि आप सभी को पता है की राजस्थान के अंदर जल्द ही विधानसभा चुनाव आने वाले हैं और राजनीतिक दल अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे तो उस घोषणा पत्र के अंदर बच्चों के लिए क्या विशेष होना चाहिए उस पर मैं एक सुझाव देना चाहता हूं। जैसा कि हम सभी को पता है हमारा देश धीरे-धीरे आगे जा रहा है और टेक्नोलॉजी से जुड़ रहा है। देश में टेक्नोलॉजी बढ़ रही है परंतु ग्रामीण क्षेत्र के जो बच्चे हैं वह टेक्नोलॉजी की शिक्षा से वंचित है। राजनीतिक दलों को इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि सभी सरकारी विद्यालयों के अंदर टेक्नोलॉजी की शिक्षा सुनिश्चित हो और बच्चों को स्कूल के अंदर डाटा साइंस कोडिंग आदि जैसे सब्जेक्ट की पढ़ाई करवानी चाहिए की जिससे कि बच्चे टेक्नोलॉजी से जुड़ पाए। दूसरा मेरा यह सुझाव है सभी बच्चों के अंदर कोई ना कोई टैलेंट होता है चाहे वह पढ़ाई का हो चाहे वह कोई और एक्टिविटीज का हो तो सरकार को बच्चों के लिए एक प्लेटफार्म प्रोवाइड करवाना चाहिए ताकि बच्चे शिक्षा के साथ-साथ कुछ नए कार्य में अपना कैरियर बना सके।तीसरा सुझाव में यह देना चाहूंगा की राजस्थान के अंदर थिएटर सब्जेक्ट भी लागू होना चाहिए जिस से बच्चे एक्टिंग का ज्ञान सीख सके और उनकी जो कम्युनिकेशन स्किल्स है वह भी इस सब्जेक्ट के जरिए अच्छी हो जाएंगी।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है।
डिजिटल बाल मेला ने सितंबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को उनकी फोटो के साथ डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का एक अभिनव मंच है। इसकी शुरुआत 2020 में जयपुर की 10 वर्षीय लड़की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला ने अब तक कई अभियान चलाए हैं जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी” शामिल हैं। बाल सरपंच” आदि।
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

