Main Bhi Baal Sarpanch: “बाल मित्र पंचायत” का सकारात्मक प्रभाव

तनय।

बच्चों के लिए एक नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। ग्राम पंचायतों को “बाल मित्र पंचायत” बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है।

जयपुर। डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों के लिए शुरू किए गए नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की लॉन्चिंग हो चुकी है। देश में इस तरह का यह पहला अभियान है, जो बच्चों की लोकतंत्र में सहभागिता बढ़ाने की दिशा में काम करेगा। इतना ही नहीं, इस अभियान के ज़रिए ग्राम पंचायतों को “बाल मित्र पंचायत” बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

“बाल मित्र पंचायत” का सकारात्मक प्रभाव

“बाल मित्र पंचायत” बच्चों के लिए बेहद सकारात्मक है। इससे बच्चों को पंचायत के सामने अपने विचारों और सुझावों को व्यक्त करने की आज़ादी मिलेगी, उनकी आवाज़ को अहमियत भी मिलेगी, बच्चों के विचारों की अभिव्यक्ति पर किसी भी तरह की कोई बंदिश नहीं लगेगी, उनकी सहभागिता भी बढ़ेगी, बच्चों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा होगी, किसी भी तरह के शोषण से सुरक्षा मिलेगी, बाल अभिव्यक्ति के लिए एक मंच उपलब्ध होगा, समस्याओं के समाधान के लिए बाल मत संग्रह करना संभव होगा, पंचायत व्यवस्था में बाल सक्रियता बढ़ेगी और बाल विकास के साथ ही पंचायती विकास को भी गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: राजावास के कितने “बाल सरपंच” प्रत्याशियों को मिले तय प्रतिशत से कम वोट?

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: राजावास की बाल पंचायत रिकॉर्ड का क्या हैं महत्व?

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com  पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

फेसबुकhttps://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटरhttps://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkN

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *